Good Friday 2024: गुड फ्राइडे पर शेयर करें प्यार और धर्म की राह दिखाते यीशु के ये विचार

गुड फ्राइडे का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन ईसा मसीह के सूली पर चढ़ने और उनकी मृत्यु की याद दिलाता है। ऐसा माना जाता है कि यीशु की मृत्यु मानवता के लिए उनके प्यार और बलिदान का प्रतीक थी इसलिए यह दिन अच्छाई से जुड़ा माना जाता है। इस साल यह 29 मार्च 2024 यानी आज मनाया जा रहा है।

By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Publish:Fri, 29 Mar 2024 09:00 AM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2024 09:00 AM (IST)
Good Friday 2024: गुड फ्राइडे पर शेयर करें प्यार और धर्म की राह दिखाते यीशु के ये विचार
Good Friday Wishes 2024: गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Good Friday 2024: गुड फ्राइडे 29 मार्च, 2024 यानी आज मनाया जा रहा है, दुनिया भर के ईसाइयों के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था, जिस वजह से कैल्वरी में उनकी मृत्यु हो गई। गुड फ्राइडे का गहरा धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है, क्योंकि वे बलिदान और दिव्य प्रेम का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि वे ईश्वर के पुत्र और मसीहा थे। साथ ही आज भी लोग उन्हें  ईश्वर का स्वरूप मानते हैं।

ऐसे में आज हम गुड फ्राइडे के अवसर पर प्रियजनों को भेजने के लिए कुछ संदेश आपके साथ साझा करेंगे, जिससे आपका यह दिन और भी अच्छा बीते। तो आइए पढ़ते हैं -

गुड फ्राइडे से जुड़े संदेश -

सर्वशक्तिमान आपको और आपके प्रियजनों को सर्वोत्तम आशीर्वाद प्रदान करें, आपका गुड फ्राइडे अच्छा बीते। मैं प्रार्थना करता हूं कि यीशु का प्यार आपके दिल को हमेशा दिव्य खुशी से भर दे, आपको गुड फ्राइडे पर यीशु का आशीर्वाद प्राप्त हो।   मैं प्रार्थना करता हूं कि आपका विश्वास ईश्वर से कभी न हटे। यह गुड फ्राइडे आपके जीवन में शांति और समृद्धि लेकर आए। पवित्र आत्मा आपको किसी भी खतरे से बचाए और ईश्वर आपको धर्म का मार्ग दिखाएं। जिस दिन हमारा मन ईश्वर को याद करने लगेगा उनके बारे में दिलचस्पी लेना शुरू कर देगा, उस दिन से हमारी सभी परेशानियां हम में दिलचस्पी लेना बंद कर देंगी।

गुड फ्राइडे की भावना आपकी आत्मा में पवित्रता और शक्ति लाए। यह यीशु का दिन है, जो गुड फ्राइडे को अच्छा बनाता है। जब तक आपके जीवन में गुड फ्राइडे नहीं आता, तब तक ईस्टर संडे नहीं हो सकता। यीशु मसीह ने हमारे पापों को माफ कर दिया और दर्द को चुपचाप सह लिया, मैं उम्मीद कर रहा हूं कि बदले में उन्हें भी वही मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Good Friday 2024: क्यों शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है गुड फ्राइडे? जानिए इसके पीछे की कहानी

डिस्क्लेमर- ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी''।

chat bot
आपका साथी