Gautam Gambhir Birthday: कैसे मिली गौतम गंभीर को इतनी सफलता, क्या है इनकी कुंडली का राज

Gautam Gambhir Birthday भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का आज 39वां जन्मदिन है। इनका जन्म 14 अक्टूबर 1981 को नई दिल्ली में हुआ था। इनके पिता का नाम दीपक गंभीर और माता का नाम सीम है। इनकी पत्नी का नाम नताशा जैन है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 14 Oct 2020 08:45 AM (IST) Updated:Wed, 14 Oct 2020 08:45 AM (IST)
Gautam Gambhir Birthday: कैसे मिली गौतम गंभीर को इतनी सफलता, क्या है इनकी कुंडली का राज
Gautam Gambhir Birthday: कैसे मिली गौतम गंभीर को इतनी सफलता, क्या है इनकी कुंडली का राज

Gautam Gambhir Birthday: भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का आज 39वां जन्मदिन है। इनका जन्म 14 अक्टूबर 1981 को नई दिल्ली में हुआ था। इनके पिता का नाम दीपक गंभीर और माता का नाम सीम है। इनकी पत्नी का नाम नताशा जैन है। गौतम गंभीर ने 10 साल में ही क्रिकेट की शुरूआत की। ज्योतिष के अनुसार, जन्म के समय केतु की दशा में चल रही थी जो 1984 तक इनके जीवन में रही। आइए जानते हैं कि गौतम गंभीर की कुंडली इनके बारे में क्या कहती है। लेकिन उससे पहले हम उन सभी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहेंगे जो 14 अक्टूबर को गौतम गंभीर के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

ज्योतिषाचार्य पं. दयानंद शास्त्री के अनुसार, गौतम गंभीर की चंद्र राशि मेष है। मेष राशि के स्वामी मंगल स्वराशि के हैं। चंद्र राशि से गौतम गंभीर की कुंडलिका में चंद्रमा की महादशा, राहु का अंतर और शुक्र का प्रत्यंतर है। शुक्र ग्रह इनकी कुंडली में लाभ के स्वामी हैं। 1984 से 2004 तक शुक्र की दशा में इनके जीवन मे क्रिकेट का आगमन हुआ। इसके बाद 2000 में ये अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए चुने गए। वहीं, 2003 तक इन्होंने क्रिकेट जगत में अपना नाम रोशन कर दिया।

गौतम गंभीर की संभावित कुंडली

30 अक्टूबर 2004 से 29 अक्टूबर 2010 तक सूर्य की महादशा चल रही थी जिसमें इन्हें बहुत मान-सम्मान मिला। इस दौरान इन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। 30 अक्टूबर 2010 से चन्द्र की महादशा शुरू हुई। इस दौरान ये 2010 से 2011 के 6 मैचों के कैप्टन रहे। साथ ही भारत को 6 मैच में सफलता हासिल हुई। केतु की दशा का भी आगमन हुआ जो कि 29 जनवरी 2018 से 29 अगस्त 2018 तक चली। इसमें गुरू, सूर्य, शनि, 10 भाव में युति होने के चलते इनकी पत्नी के स्वास्थ्य में परेशानी रही। सन 2019 में इन्होने राजनिति में कदम रखा। इसी दौरान ये दिल्ली से लोकसभा सांसद चुने गए।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।' 

chat bot
आपका साथी