Friday Remedies: शुक्रवार के दिन जरूर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी हो जाती हैं प्रसन्न

Friday Remedies शुक्र ग्रह से देवी लक्ष्मी का संबंध ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी की विधि-विधान के साथ पूजा करने पर सभी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 11:53 AM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 11:53 AM (IST)
Friday Remedies: शुक्रवार के दिन जरूर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी हो जाती हैं प्रसन्न
Friday Remedies: शुक्रवार के दिन जरूर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी हो जाती हैं प्रसन्न

Friday Remedies: शुक्र ग्रह से देवी लक्ष्मी का संबंध ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी की विधि-विधान के साथ पूजा करने पर सभी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है। कई ऐसे उपाय बताए जाते हैं जिन्हें करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। साथ ही जीवन की सभी बाधाएं भी दूर हो जाती हैं।

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय:

1. मां लक्ष्मी के प्रिय रंग लाल और सफेद दोनों ही हैं। ऐसे में शुक्रवार को लाल या सफेद रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। इस दिन शुक्रवार की रात घर के पूजा स्थल में शुद्ध घी का एक दीपक जलाना चाहिए। इसमें एक चुटकी केसर डाल दें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। इसके साथ ही तुलसी के पौधे के सामने भी दीपक जलाएं।

2. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा जरूर करनी चाहिए। मां लक्ष्मी जहां धन का आशीर्वाद देती हैं वहीं, गणेश जी व्यक्ति के सभी विघ्नों को हर लेते हैं। शुक्रवार के दिन गणेश जी और लक्ष्मी जी की पूजा करते समय उनके समक्ष नारियल अवश्य रखें। पूजा पूरी होने के बाद नारियल को अपनी तिजोरी में रख दें। इसके बाद रात के समय नारियल को गणेश मंदिर में रख कर आ जाएं। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।

3. इस दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ विष्णु जी की पूजा करना भी बेहद फलदायी माना जाता है। इस दिन दक्षिणावर्ती शंख लें और उसमें जल भरें। शुक्रवार को विष्णु भगवान का इसी जल से अभिषेक करें। ऐसा करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है।

4. इस दिन व्यक्ति अपने हाथ में लाल रंग के पांच फूल लें। फिर मां लक्ष्मी का स्मरण करें। फिर लक्ष्मी जी को प्रणाम कर उन्हें अपने कष्ट कहें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी जी की कृपा हमेशा बनी रहेगी। इन फूलों को अपनी अलमारी और तिजोरी में रख दें।  

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'  

chat bot
आपका साथी