होली के अवसर पर मथुरा में विदेशी भक्तों का लगा जमावड़ा

सात समंदर पार कर ब्रज भ्रमण को आए श्रद्धालुओं ने ठा. बांके बिहारी के दर्शन कर यमुना पूजन किया। यहां की प्राचीन कला और संस्कृति के बारे में जाना। लेकिन वे यहां गंदगी और सड़कों पर जाम देखकर चौंक गए। दरअसल फागुन के महीने में होली पर्व के अवसर पर

By Preeti jhaEdited By: Publish:Wed, 11 Feb 2015 12:14 PM (IST) Updated:Wed, 11 Feb 2015 12:27 PM (IST)
होली के अवसर पर मथुरा में विदेशी भक्तों का लगा जमावड़ा

वृंदावन। सात समंदर पार कर ब्रज भ्रमण को आए श्रद्धालुओं ने ठा. बांके बिहारी के दर्शन कर यमुना पूजन किया। यहां की प्राचीन कला और संस्कृति के बारे में जाना। लेकिन वे यहां गंदगी और सड़कों पर जाम देखकर चौंक गए।

दरअसल फागुन के महीने में होली पर्व के अवसर पर यहां बड़े पैमाने पर विदेशी भक्त दर्शन और होली के रंग में रंगने को आते हैं। मंगलवार को अर्जेंटीना, कोलंबिया, फिजी, ब्राजील और वोलोबिया के श्रद्धालुओं को कान्हा का प्रेम यहां खींच लाया। उन्होंने राधादामोदर समेत कई मंदिरों के दर्शन किए। भागवत भूषण बद्रीनाथ व सेवायत अनुज शर्मा के साथ यमुना के घाटों को देखा और चीरघाट पर विधिवत पूजन किया। इस दौरान वह गलियों व सड़कों पर गंदगी और जाम देखकर परेशान रहे।

इस संबंध में कोलंबिया की मार्ता सेल्विया और ब्राजील की केरियामा ने बताया कि उनके देश में बेहतर सफाई और पैदल चलने वालों के लिए अलग से पाथ बना हुआ हैं। यहां सड़कों के किनारे हरियाली भी नहीं है।

यमुना में भी गंदगी- पूजन के दौरान चीर घाट पर गए विदेशी भक्त यमुना किनारे गंदगी देख परेशान हुए। इन्हें हैरत तब हुई, जब इन्होंने यमुना जल हाथ में लिया। कालिंदी के पानी में बदबू देख उनकी आचमन की हिम्मत न हो सकी।

chat bot
आपका साथी