Falgun Purnima 2024: फाल्गुन पूर्णिमा पर इस मुहूर्त में करें स्नान और दान, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर श्री हरि विष्णु और चंद्रमा की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही इस दिन स्नान और दान करने का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर शुभ मुहूर्त में स्नान और दान करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और श्री हरि प्रसन्न होते हैं।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Publish:Tue, 19 Mar 2024 12:02 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2024 12:02 PM (IST)
Falgun Purnima 2024: फाल्गुन पूर्णिमा पर इस मुहूर्त में करें स्नान और दान, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि
Falgun Purnima 2024: फाल्गुन पूर्णिमा पर इस मुहूर्त में करें स्नान और दान, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

HighLights

  • फाल्गुन पूर्णिमा तिथि शुभ होती है।
  • फाल्गुन पूर्णिमा 25 मार्च को मनाई जाएगी।
  • पूर्णिमा के दिन ही होली मनाई जाती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Falgun Purnima 2024: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, फाल्गुन माह वर्ष का अंतिम महीना होता है। इसके बाद चैत्र का महीना शुरू होता है। हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर श्री हरि विष्णु और चंद्रमा की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही इस दिन स्नान और दान करने का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर शुभ मुहूर्त में स्नान और दान करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और श्री हरि प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि फाल्गुन पूर्णिमा पर किस शुभ मुहूर्त में स्नान और दान करना फलदायी होता है।  

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2024: होलिका दहन में इन चीजों की आहुति देने से दूर होंगी सभी समस्याएं, यहां पढ़िए पूजा विधि

फाल्गुन पूर्णिमा 2024 स्नान और दान मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन सुबह 04 बजकर 45 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 32 मिनट तक आप स्नान और दान कर सकते हैं। फाल्गुन पूर्णिमा की शाम 06 बजकर 44 मिनट पर चंद्रोदय होगा ।

इस समय से शुरू होगी पूर्णिमा तिथि

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट पर होगा और इसका समापन 25 मार्च यानी होली के दिन दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर तिथि का समापन होगा। ऐसे में फाल्गुन पूर्णिमा का पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा।  

इन चीजों का करें दान सनातन धर्म में किसी विशेष तिथि पर दान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है  दान करने से इंसान को शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में फाल्गुन पूर्णिमा के दिन आप श्रद्धा अनुसार गरीबों को कपड़े, दक्षिणा, भोजन और अन्न समेत कई चीजों का दान कर सकते हैं।   इस खास अवसर पर सुबह स्नान कर पीले वस्त्र धारण करें। क्योंकि श्री हरि को पीला रंग प्रिय है। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा कर खीर का भोग लगाएं। इसके पश्चात कन्याओं में प्रसाद का वितरण करें। माना जाता है कि ऐसा करने से इंसान को सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें: Falgun Purnima 2024: यहां जानिए फाल्गुन पूर्णिमा व्रत के लाभ और नियम, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी