Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान, बच्चे पर नहीं पड़ेगा बुरा असर

    Updated: Mon, 18 Mar 2024 11:30 AM (IST)

    इस साल होली और चंद्र ग्रहण एक ही दिन हैं जिसके चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। खासतौर पर गर्भवती महिलाएं इस दिन विशेष सावधानी बरतें। साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2024) 25 मार्च फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है। ऐसे में गर्भवती महिलाएं एहतियातन के कुछ नियमों का पालन अवश्य करें। तो आइए जानते हैं -

    Hero Image
    Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण का सही समय

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण का दिन सनातन धर्म में बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन नकारात्मक शक्तियां सक्रिय रहती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दिन ज्यादा से ज्यादा पूजा-पाठ और पुण्य कर्म करते रहना चाहिए। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है, जिसको लेकर ज्योतिष शास्त्र में कई सारे नियम बताए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, इस दिन गर्भवती महिलाओं के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी है। तो आइए जानते हैं -

    चंद्र ग्रहण का सही समय

    हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, 2024 फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है। बता दें, चंद्र ग्रहण की अवधि 25 मार्च सुबह 10 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 01 मिनट तक रहेगी। ऐसे में लोगों को कुल 4 घंटे और 36 मिनट तक सतर्क रहना है। साथ ही वैदिक मंत्रों का जाप करते रहना है। वहीं, इस दिन होली का पर्व भी मनाया जाएगा।

    चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

    • चंद्र ग्रहण की अवधि के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसकी नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बच्चे पर पड़ता है।
    • ग्रहण के दौरान किसी भी नुकीली वस्तु जैसे - कैंची, चाकू आदि के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
    • इस समय कुछ भी खाने से बचना चाहिए।
    • अपने घर की खिड़कियों को मोटे पर्दों से ढक दें, ताकि ग्रहण की नकारात्मक किरणें घर में प्रवेश न करें।
    • ग्रहण से पहले बने हुए भोजन का प्रयोग न करें।
    • ग्रहण समाप्त होने के बाद पानी में गंगाजल मिलाकर पवित्र स्नान करें।
    • इस दौरान गर्भवती महिलाएं मन में भगवान शिव और विष्णु जी का ध्यान करती रहें।
    • ग्रहण के दौरान सोने से परहेज करें।
    • सभी खाने और पीने की चीजों में तुलसी पत्र डाल दें।

    यह भी पढ़ें: Falgun Purnima 2024: यहां जानिए फाल्गुन पूर्णिमा व्रत के लाभ और नियम, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।