दुर्गापूजा में छटा बिखेरेगी बंगाली कला

राजधानी में दुर्गापूजा की हलचल शुरू हो गई है। चौक-चौराहों पर पंडालों ने आकार लेना शुरू कर दिया है। दुर्गा प्रतिमाओं का भी निर्माण जारी है। राजधानी के अधिकांश पूजा समितियों ने बंगाल के प्रसिद्ध मूर्तिकारों को बुलाया है। ऐसे में इस वर्ष दुर्गापूजा पर बंगाली कला खूब छटा बिखेरेगी। राजधानी के मछुआटोली की दुर्गा पूजा काफ

By Edited By: Publish:Tue, 16 Sep 2014 02:55 PM (IST) Updated:Tue, 16 Sep 2014 03:04 PM (IST)
दुर्गापूजा में छटा बिखेरेगी बंगाली कला

पटना। राजधानी में दुर्गापूजा की हलचल शुरू हो गई है। चौक-चौराहों पर पंडालों ने आकार लेना शुरू कर दिया है। दुर्गा प्रतिमाओं का भी निर्माण जारी है। राजधानी के अधिकांश पूजा समितियों ने बंगाल के प्रसिद्ध मूर्तिकारों को बुलाया है। ऐसे में इस वर्ष दुर्गापूजा पर बंगाली कला खूब छटा बिखेरेगी।

राजधानी के मछुआटोली की दुर्गा पूजा काफी प्रसिद्ध है। यहां पर काफी भव्य तरीके से मां दुर्गा की पूजा होती है। इस वर्ष भी यहां पर दर्शकों को आकर्षित करने की विशेष तैयारी है। यहां कुल 35 प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी, जिसमें से 15 प्रतिमाएं विभिन्न देवियों की होंगी। यहां पर प्रतिमा का निर्माण करने के लिए बंगाल के प्रसिद्ध कलाकार संदीप पाल को बुलाया गया है। नाला रोड महावीर मंदिर के समीप बनाए जाने वाले पंडाल में प्रसिद्ध बंगाली कलाकार सुफल पाल द्वारा निर्मित मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

इसके अलावा गोलघर चौराहा पर स्थापित की जाने वाली मां दुर्गा की प्रतिमा भी सुफल पाल ही बना रहे हैं। डाक बंगला चौराहा, जगदेव पथ, आशियाना नगर, गर्दनीबाग एवं दानापुर में बंगाल के जाने-माने कलाकार जगन्नाथ पाल मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं। जेडी वीमेंस कालेज के पास बब्लू पाल प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं। बंगाल से आए कुशल कलाकार अपनी टीम के साथ दिन-रात प्रतिमाओं का निर्माण कर रहे हैं।

बारिश के कारण हो रही परेशानी- कलाकारों का कहना है कि पूजा नजदीक है, मगर मौसम साथ नहीं दे रहा है। रूक-रूक कर हो रही बारिश ने हवा में काफी नमी पैदा कर दी है। इससे प्रतिमाओं को सूखने में देर लग रही है। प्रतिमाओं के सूखने के बाद ही रंगाई का काम किया जाएगा। अधिकांश पूजा समितियों के पदाधिकारियों का कहना है कि बंगाली कलाकार ज्यादा विश्वासी होते हैं। उनके द्वारा बनाई गई प्रतिमाएं काफी आकर्षक होती हैं और दर्शक उन्हें ज्यादा पसंद करते हैं।

chat bot
आपका साथी