Dream Interpretation: सपने में दिख जाएं ये 7 चीजें, तो समझ लें कि जल्द होने वाले हैं मालामाल

Dream Interpretation स्वप्न शास्त्र में हर एक सपने का कुछ न कुछ अर्थ जरूर बताया है। शास्त्र के अनुसार जरूरी नहीं कि सपने में देखी हुई हर एक चीज सही हो। लेकिन सपने में कुछ चीजें ऐसी दिखाई देती है तो वह धन लाभ का संकेत माना जाता है।

By Shivani SinghEdited By: Publish:Tue, 16 Aug 2022 02:55 PM (IST) Updated:Tue, 16 Aug 2022 02:55 PM (IST)
Dream Interpretation: सपने में दिख जाएं ये 7 चीजें, तो समझ लें कि जल्द होने वाले हैं मालामाल
Dream Interpretation: सपने में दिख जाएं ये 7 चीजें, तो समझ लें कि जल्द होने वाले हैं मालामाल

नई दिल्ली, Dream Interpretation: सपनों का एक अलग दुनिया होती है। कई बार जो हमारे दिमाग में चलता है। वहीं, सोते समय सपने के तौर पर हमें नजर आता है। लेकिन जरूरी नहीं है कि हर एक सपना सच हो जाए। कई बार सोते समय कुछ ऐसे सपनों को भी देख लेते हैं जो अमीर बनने के संकेत देते हैं। दरअसल, स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कई बार सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के भी संकेत दे देते हैं। कई बार ये काफी अच्छे होते हैं, तो कभी बार काफी डरावने होते हैं। आइए जानते हैं कि सपने में कौन सी चीजें देखने से अमीर बनने के सपने सच हो जाते हैं।

सपने ये चीजें देखना है शुभ

दीपक

सपने में जलता हुआ दीपक दिखता है, तो यह शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि आने वाले समय में अधिक धन लाभ मिलेगा।

इयररिंग्स

सपने में कानों की बाली दिखती है, तो समझ लें कि आने वाले समय में धन लाभ होने वाला है।

अंगूठी

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में खुद को अंगूठी पहने हुए देखना भी शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी हुई है।

सांप देना

अगर कोई व्यक्ति सपने में सांप को अपने बिल के पास देखता है, तो आने वाले समय में उसे धन की प्राप्ति होने के संकेत है।

दूध

सपने में खुद को दूध पीते हुए देखने का मतलब है कि जल्द ही पैसा मिलने वाला है।

स्वर्ण देखना

सपने में स्वर्ण का देखना भी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी और व्यक्ति जल्द ही मालामाल हो जाएगा।

गुलाब का फूल

अगर कोई व्यक्ति सपने में गुलाब या फिर कमल का फूल देखता है, तो समझ लें कि मां लक्ष्मी की कृपा उसके ऊपर बरसने वाली है।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

chat bot
आपका साथी