धनतेरस के दिन इस तरह अपने धन को कई गुणा बढा सकते हैं

इस समय त‌िजोरी में कुबेर और धनवतंरी की पूजा से धन लाभ म‌िलेगा। धनतेरस के द‌िन दीप दान के ल‌िए शुभ मुहूर्त शाम 1735 से 2030 है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Fri, 28 Oct 2016 11:34 AM (IST) Updated:Fri, 28 Oct 2016 11:57 AM (IST)
धनतेरस के दिन इस तरह अपने धन को कई गुणा बढा सकते हैं
धनतेरस के दिन इस तरह अपने धन को कई गुणा बढा सकते हैं
धनतेरस यानी अपने धन को कई गुणा बनाने का द‌िन। आपने सोच भी ल‌िया होगा क‌ि इस साल धनतेरस पर आपको क्या खरीदना है। लेक‌िन क्या आपने जाना क‌ि धनतेरस के द‌िन आप जो चीज खरीदना चाह रहे हैं उसके ल‌िए शुभ मुहूर्त क्या है? अगर आप अपनी खरीदारी को शुभ और लाभप्रद बनाना चाहते हैं तो खरीदारी का शुभ मुहूर्त जान लीज‌िए।
धनतेरस का न‌ियम है क‌ि यह कार्त‌िक कृष्‍ण त्रयोदशी त‌िथ‌ि को मनाया जाता है क्‍योंक‌ि इसी द‌िन भगवान धनवंतरी अमृत कलश लेकर सागर मंथन से उत्पन्न हुए थे। धनवंतरी के कलश लेकर प्रगट होने के कारण ही धनतेरस पर बरतन खरीदने की परंपरा है। हलांक‌ि आज कल धनतेरस पर वाहन, गहने, टीवी, फ्र‌‌िज भी खरीदे जाने लगे हैं इसल‌िए धन तरेस के द‌िन खरीदारी के समय इस बात का ध्यान रखें क‌ि आप जो चीज खरीदने जा रहे हैं उस चीज को खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है।
जैसे अगर आप वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके ल‌िए 16:30 से लेकर 18:00 तक का समय शुभ रहेगा क्योंक‌ि इस समय चर काल बना हुआ है।
अगर आप गहने, धातु की चीजें, बरतन, लक्ष्मी गणेश की मूर्त‌ि खरीदना चाहते हैं तो इसके ल‌िए लाभ काल यानी 21:00 से 22:30 तक का समय व‌िशेष लाभप्रद रहेगा।
द‌िन के समय अगर आप खरीदारी करना चाहते हैं तो इसके ल‌िए अमृ्त काल मुहूर्त 09:00 से 10:30 तक का समय शुभ है। वैसे सामान्य रूप से कहा जाए तो यह तीनों ही काल धनतेरस के द‌िन शुभ है आप चाहें तो अपनी पसंद की वस्तु इन तीनों मुहूर्त में खरीद सकते हैं।
जो लोग स्‍थायी संपत्त‌ि की खरीदाना चाहते हैं उनके ल‌िए 18:35 से लेकर 20:30 तक का समय शुभ है इस समय त‌िजोरी में कुबेर और धनवतंरी की पूजा से धन लाभ म‌िलेगा।
धनतेरस के द‌िन दीप दान के ल‌िए शुभ मुहूर्त शाम 17:35 से 20:30 है।
chat bot
आपका साथी