8 मई 2018 का राशिफल बताता है मिलेगा यात्रा का सुख

पंडित केए दुबे पद्मेश से जाने अपना 8 मई 2018 का राशिफल।

By Molly SethEdited By: Publish:Mon, 07 May 2018 03:05 PM (IST) Updated:Tue, 08 May 2018 09:17 AM (IST)
8 मई 2018 का राशिफल बताता है मिलेगा यात्रा का सुख
8 मई 2018 का राशिफल बताता है मिलेगा यात्रा का सुख

मेष: यात्रा देशाटन की इच्छापूर्ति होगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

वृष: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मौसम के रोग से ग्रसित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन मौसम के रोग से ग्रसित हो सकते हैं। 

कन्या: व्यर्थ का तनाव किसी रिश्तेदार या व्यक्ति विशेष के कारण मानसिक क्लेश मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

तुला:  संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

वृश्चिक: व्यावसायिक दृष्टि से चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कुंभ: भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की उलझनें व तनाव मिल सकता है। मांगलिक या पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मीन: निजी संबंध प्रगाढ़ रहेंगे। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन शाही खर्च पर नियंत्रण करना होगा। धन हानि की आशंका होगी।

chat bot
आपका साथी