कुछ चिंताआें से भरा पर सामान्य रहेगा आज का दिन, कहता है आपका 31 अगस्त 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश बतायेंगे कैसा रहेगा आपका 31 अगस्त 2018 का दिन। जाने आज का हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Publish:Fri, 31 Aug 2018 10:10 AM (IST) Updated:Fri, 31 Aug 2018 10:10 AM (IST)
कुछ चिंताआें से भरा पर सामान्य रहेगा आज का दिन, कहता है आपका 31 अगस्त 2018 का राशिफल
कुछ चिंताआें से भरा पर सामान्य रहेगा आज का दिन, कहता है आपका 31 अगस्त 2018 का राशिफल

मेष: पारिवारिक प्रतिष्ठा रहेगी। अज्ञात भय से मन अशांत हो सकता है, लेकिन शुक्र का परिवर्तन व्यवसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा।

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी पड़ोसी या भाई के कारण वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत विशेष ध्यान रखना होगा। शुक्र का परिवर्तन स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा।

मिथुन: बुद्धि कौशल से आपको सफलता मिलेगी। कलात्मक या सृजनात्मक कार्य में किया गया श्रम सार्थक और प्रतिष्ठा देने वाला होगा।

कर्क: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

सिंह: धर्म गुरु या पिता का सहयोग से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। मैत्री संबंधों में भी सुधार होगा। चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेगी।

कन्या: रुचि के व्यवसाय की दिशा में अथवा शौक से पाली गर्इ कला संस्कृति की दिशा में सफलता मिलेगी। यद्यपि संतान के कारण चिंतित रहेंगे।

तुला: व्यावसायिक तनाव बढ़ेगा, लेकिन पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शुक्र और गुरु की युति व्यावसायिक मामलों में प्रगति देगी।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सानिध्य रहेगा।

धनु: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मकर: व्यर्थ की पारिवारिक समस्याओं से ग्रसित हो सकते हैं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संबंधों में मधुरता आएगी।

कुंभ: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मीन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। लेकिन ऋणात्मक चिंतन पर अंकुश लगाएं।

chat bot
आपका साथी