व्‍यवसाय और अर्थ की दृष्‍टि से खास है आज का दिन कहता है 29 मई 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश के अनुसार 29 मई 2018 का राशिफल बताता है कि आज का दिन कई मायने में अर्थ और व्‍यवसाय संबंधी मामलों में महत्‍वपूर्ण रहेगा।

By Molly SethEdited By: Publish:Mon, 28 May 2018 04:14 PM (IST) Updated:Tue, 29 May 2018 09:54 AM (IST)
व्‍यवसाय और अर्थ की दृष्‍टि से खास है आज का दिन कहता है 29 मई 2018 का राशिफल
व्‍यवसाय और अर्थ की दृष्‍टि से खास है आज का दिन कहता है 29 मई 2018 का राशिफल

मेष: स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन, देशाटन आदि का योग है। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

वृष: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

मिथुन: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। विरोधी परास्त होगा। शाही खर्च पर ध्यान देना। कर्ज की स्थिति आ सकती है। व्यावसायिक कार्य में असावधानी नुकसानदायी हो सकती है।

कर्क: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: किसी पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा।

कन्या:  किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा की स्थिति सुखद और उत्साहवर्धक रहेगी।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। देव दर्शन, देशाटन तथा स्वस्थ मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी या अन्य व्यावसायिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मकर: संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

कुंभ: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पुरुषोत्तम मास का आखिरी चरण है। जल दान आपके लिए हितकारी होगा।

मीन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक  कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

chat bot
आपका साथी