शनि का दुष्प्रभाव दूर करने के लिए धनु राशि वाले आज से करें शिव उपासना, कहता है आपका 28 जुलाई 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश बतायेंगे कैसा रहेगा आपका 28 जुलाई 2018 का दिन। जाने आज का हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Publish:Sat, 28 Jul 2018 09:48 AM (IST) Updated:Sat, 28 Jul 2018 09:53 AM (IST)
शनि का दुष्प्रभाव दूर करने के लिए धनु राशि वाले आज से करें शिव उपासना, कहता है आपका 28 जुलाई 2018 का राशिफल
शनि का दुष्प्रभाव दूर करने के लिए धनु राशि वाले आज से करें शिव उपासना, कहता है आपका 28 जुलाई 2018 का राशिफल

मेष: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

वृष: धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक योजना को मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कर्क: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

सिंह: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

कन्या: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि के योग हैं लेकिन प्रियजन पीड़ा की भी संभावना है । किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु: शनि की साढ़े साती व्यर्थ का व्यवधान देगी। भगवान शिव की उपासना आपके लिए लाभदायी होगी। जल का दान करें। यदि संभव हो चावल का भी दान करें।

मकर: व्यावसायिक योजना को भी बल मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद व उत्साहवर्धक होगा।

कुंभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा।

मीन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा।

chat bot
आपका साथी