गज केसरी योग से प्रभावित रहेगा 25 मई 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश के अनुसार 25 मई 2018 का राशिफल बताता है कि आज के दिन पर गज केसरी योग का प्रभाव नजर आयेगा।

By Molly SethEdited By: Publish:Thu, 24 May 2018 04:07 PM (IST) Updated:Fri, 25 May 2018 07:00 AM (IST)
गज केसरी योग से प्रभावित रहेगा 25 मई 2018 का राशिफल
गज केसरी योग से प्रभावित रहेगा 25 मई 2018 का राशिफल

मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। गज केसरी योग प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन किसी रिश्तेदार या पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में निकटता आएगी।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला: व्यावसायिक प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। गज केसरी योग के कारण आर्थिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। संबंधों में निकटता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके आत्मविश्वास में बल पैदा होगा।

धनु: शिक्षा के क्षेत्र में आश्चर्यजनक सफलता मिलेगी। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।

मकर:  पारिवारिक जीवन सुखमय  होगा। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। संबंधों में निकटता आएगी। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्थानांतरण का योग है। नया अनुबन्ध मिलेगा।

chat bot
आपका साथी