20 मई 2018 के राशिफल के अनुसार सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा आज का दिन

पंडित केए दुबे पदमेश के अनुसार आपका 20 मई 2018 का राशिफल कहता है कि आपके सुख में बाधा डालेगा कोई अपना ही।

By Molly SethEdited By: Publish:Thu, 17 May 2018 12:39 PM (IST) Updated:Sun, 20 May 2018 07:00 AM (IST)
20 मई 2018 के राशिफल के अनुसार सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा आज का दिन
20 मई 2018 के राशिफल के अनुसार सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा आज का दिन

मेष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। विरोधी परास्त होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

वृष: संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। त्वचा या उदर विकार से ग्रसित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव आ सकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संबंध मधुर होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लेकिन मन अशांत रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

तुला:  निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। राजनैतिक तनाव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्रगति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

धनु: लंबी यात्रा या स्थानांतरण के योग हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। अहंकार में नियंत्रण रखें।

मकर: अहंकार में वृद्धि होगी। जिससे पारिवारिक तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।

कुंभ: चल या अचल संपत्ति के लिए ऋण का प्रयास सार्थक होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

मीन: उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उपहार भी सम्भव है।

chat bot
आपका साथी