जानें क्या कहता है आपका 20 जुलाई 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश बतायेंगे कैसा रहेगा आपका 20 जुलाई 2018 का दिन। जाने आज का हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Publish:Fri, 20 Jul 2018 09:59 AM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 10:00 AM (IST)
जानें क्या कहता है आपका 20 जुलाई 2018 का राशिफल
जानें क्या कहता है आपका 20 जुलाई 2018 का राशिफल

मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।  शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।  सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संबंधों में निकटता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

सिंह: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नेत्र या उदर विकार की संभावना है। संबंधों में मधुरता आएगी, लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिलेगा।

कन्या: उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। 

तुला: गजकेसरी योग आपको सामाजिक प्रतिष्ठा देगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद एवं उत्साहवर्धक होगी।

वृश्चिक: कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिलेगा। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा।

धनु: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं।

कुंभ: भागदौड़ रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

मीन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। 

chat bot
आपका साथी