सामान्य पर कुछ उलझनों से भरा रहेगा दिन, कहता है आपका 19 सितम्बर 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश बतायेंगे कैसा रहेगा आपका 19 सितम्बर 2018 का दिन। जाने आज का हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 09:52 AM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 09:52 AM (IST)
सामान्य पर कुछ उलझनों से भरा रहेगा दिन, कहता है आपका 19 सितम्बर 2018 का राशिफल
सामान्य पर कुछ उलझनों से भरा रहेगा दिन, कहता है आपका 19 सितम्बर 2018 का राशिफल

मेष: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

वृष: धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता देगा। वहीं भावुकता में लिया गया निर्णय तनाव देगा।

कर्क: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन व्यावसायिक कारण से मन अशांत हो सकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

तुला: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक और पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: धन व्यय होगा। मन खिन्न रहेगा, लेकिन पिता का सहयोग मिलेगा। सृजनात्मक या सामाजिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी।

धनु: व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक कार्य फलीभूत होगा।

मकर: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

कुंभ: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। संबंधों में निकटता आएगी।

मीन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

chat bot
आपका साथी