4 अप्रैल 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के संबंधों में आएगी मधुरता, यात्रा का मिलेगा लाभ

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 4 अप्रैल 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Mon, 01 Apr 2019 03:25 PM (IST) Updated:Thu, 04 Apr 2019 06:00 AM (IST)
4 अप्रैल 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के संबंधों में आएगी मधुरता, यात्रा का मिलेगा लाभ
4 अप्रैल 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के संबंधों में आएगी मधुरता, यात्रा का मिलेगा लाभ

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज की गृह स्थिति

दिन: गुरुवार, चैत्र मास मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष अमावस्या 14

घंटे 20 मिनट तक तत्पश्चात प्रतिपदा, रेवती नक्षत्र 29 घंटे 49 मिनट तक, ऐन्द्र योग 22 घंटे 06 मिनट तक तत्पश्चात वैधृत योग, मीन में चंद्रमा।

मेष: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है।

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।

मिथुन: महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कर्क: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह: रिश्तों में मधुरता आएगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

कन्या: उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। राजनैतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनैतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। भागदौड़ रहेगी।

वृश्चिक: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

धनु: संबंधों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मकर: संबंधों में मधुरता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मीन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद

chat bot
आपका साथी