11 मार्च 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों को शाही खर्च पर नियंत्रण रखना होगा

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 11 मार्च 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Publish:Sat, 09 Mar 2019 05:13 PM (IST) Updated:Mon, 11 Mar 2019 09:18 AM (IST)
11 मार्च 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों को शाही खर्च पर नियंत्रण रखना होगा
11 मार्च 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों को शाही खर्च पर नियंत्रण रखना होगा

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, फाल्गुन  मास,  शुक्ल पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

आज का राहुकाल : प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : सोमवती पंचमी।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष षष्ठी 28 घंटे 50 मिनट तक तत्पश्चात सप्तमी, कृतिका नक्षत्र 28 घंटे 53 मिनट तक तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र, वैधृत योग 15 घंटे 13 मिनट तक तत्पश्चात विषकुंभ योग, मेष में चंद्रमा 10 घंटे 23 मिनट तक तत्पश्चात वृष में।

राशिफल

मेष राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृष राशि: भावुकता पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। संबंधों में निकटता आएगी।

मिथुन राशि: रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन स,रकारी कर्मचारी से परेशानी मिल सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति में किसी सीमा तक सफलता मिलेगी।

कर्क राशि: ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

सिंह राशि: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन पड़ोसी या भाई से वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं। शाही खर्च पर नियंत्रण करना होगा।

कन्या राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला राशि: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो।

वृश्चिक राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी, लेकिन अहंकार के कारण झगड़ा विवाद की स्थिति आ सकती है।

धनु राशि: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मकर राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

कुंभ राशि: धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

मीन राशि: संबंधित अधिकारी से सहयोग मिलेगा। भागदौड़ की स्थिति सुखद होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद

chat bot
आपका साथी