Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव इन राशियों पर सबसे अधिक, रहें बिल्कुल सावधान

Chandra Grahan 2022 चंद्र ग्रहण का असर वृश्चिक राशि में लग रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। चंद्र ग्रहण का इस बुरे प्रभाव को कम करने के लिए चंद्रमा के मंत्रों का जाप करें।

By Shivani SinghEdited By: Publish:Tue, 10 May 2022 12:00 PM (IST) Updated:Mon, 16 May 2022 10:53 AM (IST)
Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव इन राशियों पर सबसे अधिक, रहें बिल्कुल सावधान
Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

नई दिल्ली, Chandra Grahan 2022: साल का पहला चंद्र चंद्र ग्रहण आज लगा जो सुबह 8 बजकर 58 मिनट से आरंभ हो गया था। लेकिन भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा जिसके कारण सूतक काल मान्य नहीं होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। कुछ के लिए शुभ होगा तो कुछ ले लिए अशुभ साबित होगा। जानिए किन लोगों को रहना होगा सतर्क।

चंद्र ग्रहण का समय और तिथि

तिथि- 16 मई 2022, सोमवार

समय- सुबह 7 बजकर 2 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक

चंद्र ग्रहण का असर इस राशि पर पड़ेगा अधिक

वृश्चिक राशि

ज्योतिषों के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि पर हो रहा है जिसके कारण इसका असर सबसे अधिक इसी राशि पर होगा। वृश्चिक राशि के जातकों को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत है। क्योंकि इस राशि के लोगों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि के जातकों को कोई भी काम या फिर निर्णय सोच-समझ कर लें। वरना किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें। इसके साथ ही वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें तो बेहतर होगा। इसके साथ ही सेहत और धन का खास ख्याल रखें। व्यापार में किसी न किसी तरह की अड़चन आ सकती है। इसलिए चंद्र ग्रहण के समय किसी भी तरह का लेन-देन करने बचना चाहिए। पति-पत्नी में मनमुटाव हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि जीवनसाथी से किसी भी तरह का विवाद न हो। ऑफिस में बिना किसी बात के किसी से उलझने से बचना चाहिए। वरना विवाद काफी बढ़ सकता है।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'ौ

chat bot
आपका साथी