Chanakya Niti: भूलकर भी ये 5 बातें अपनी पत्नी को न बताएं, वरना बहुत पछताना पड़ेगा

Chanakya Niti कुंडली मिलान से जानकारी मिलती है कि शादी के बाद वर और वधु का संबंध कैसा रहने वाला है। वहीं कुंडली मिलान में नाड़ी और भकूट दोष लगने पर निवारण की सलाह दी जाती है। जबकि राक्षस गण मिलने पर शादी न करने के लिए कहा जाता है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Thu, 23 Mar 2023 04:59 PM (IST) Updated:Thu, 23 Mar 2023 04:59 PM (IST)
Chanakya Niti: भूलकर भी ये 5 बातें अपनी पत्नी को न बताएं, वरना बहुत पछताना पड़ेगा
Chanakya Niti: भूलकर भी ये 5 बातें अपनी पत्नी को न बताएं, वरना बहुत पछताना पड़ेगा

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Chanakya Niti: सनातन धर्म में विवाह पूर्व लड़के और लड़की की कुंडली मिलान की जाती है। इससे यह ज्ञात किया जाता है कि विवाह पश्चात दोनों का वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा? कुंडली मिलान से स्पष्ट जानकारी मिलती है कि शादी के बाद वर और वधु का संबंध कैसा रहने वाला है। वहीं, कुंडली मिलान में नाड़ी और भकूट दोष लगने पर निवारण की सलाह दी जाती है। जबकि, राक्षस गण मिलने पर शादी न करने के लिए कहा जाता है। हालांकि, शादी के बाद विचारों के आदान प्रदान और व्यवहार में तालमेल न रहने की वजह से भी लड़ाई होती है। इस स्थिति में पति और पत्नी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते हैं। इसके लिए आचार्य चाणक्य ने पुरुषों को कई बातें अपनी पत्नी को न बताने की सलाह दी है। अगर आप भी सुखमय वैवाहिक जीवन बिताना चाहते हैं, तो भूलकर भी ये 5 बातें अपनी पत्नी को न बताएं। आइए जानते हैं-

-आचार्य चाणक्य की मानें तो अपनी पत्नी को दान के बारे में कभी न बताएं। शास्त्रों में निहित है कि दान की जानकारी किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए। अगर करते हैं, तो दान का पुण्य प्राप्त नहीं होता है। खासकर, पत्नी को तो भूलकर भी नहीं बताना चाहिए। बजट बिगड़ने पर आपकी पत्नी दान देने के ताने मार सकती है। इसके लिए दान गुप्त तरीके से करें।

-आचार्य चाणक्य का कहना है कि अपनी कमाई की जानकारी भी पत्नी को नहीं देनी चाहिए। आप कितना कमा रहे हैं। इसकी जानकारी आपको और आपकी कंपनी को होनी चाहिए। अगर पत्नी को आपकी कमाई का पता चल गया, तो वह आपके बजट को बिगड़ सकती है। साथ ही आपके व्यक्तिगत खर्चे पर भी लगाम लगा सकती है।

-आचार्य चाणक्य का यह भी कहना है कि अपनी कमजोरी भी पत्नी नहीं बतानी चाहिए। अगर आपकी पत्नी आपकी किसी भी कमजोरी को जान लेती है, तो वह किसी भी वाद-विवाद की स्थिति में कमजोरी का जिक्र करना नहीं भूलेगी। इसके लिए छोटी या बड़ी कोई भी कमजोरी पत्नी से शेयर न करें।

स्त्री से भेद न बताने के बारे में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपने अपमान की जानकारी भी पत्नी से नहीं करनी चाहिए। महिलाएं मान-अपमान को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करती हैं।

-चाहे पत्नी कितनी भी खूबसूरत हो, उसे अपने अतीत की जानकारी कभी न दें। जो बीत चुका है, वो दौर न आएगा। इसके लिए भविष्य में आगे बढ़ने पर ध्यान दें। अगर आप अपनी धर्म पत्नी से अतीत की जानकारी शेयर करते हैं, तो भविष्य में किसी भी मोड़ पर जब पत्नी नाराज होगी, तो आपके अतीत को जरूर दोहराने की कोशिश करेगी।

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी