Chaitra Navratri 2024 Day 9: नवमी पर इस शुभ मुहूर्त में ऐसे करें कन्या पूजन, माता रानी होंगी प्रसन्न

नवरात्र के नौ दिन दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग के रूपों की पूजा और व्रत किया जाता है। इसके बाद नवमी तिथि पर नौ कन्या का पूजन करने की परंपरा है। इस पूजन को कंजक पूजन के नाम से जाना जाता है। चलिए जानते हैं कन्या पूजन (Kanya Pujan 2024) का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Publish:Tue, 16 Apr 2024 08:00 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2024 08:00 PM (IST)
Chaitra Navratri 2024 Day 9: नवमी पर इस शुभ मुहूर्त में ऐसे करें कन्या पूजन, माता रानी होंगी प्रसन्न
Chaitra Navratri 2024 Day 9: नवमी पर इस शुभ मुहूर्त में ऐसे करें कन्या पूजन, माता रानी होंगी प्रसन्न

HighLights

  • चैत्र नवरात्र के नवमी तिथि पर कन्या पूजन होता है।
  • कन्या पूजन के बिना चैत्र नवरात्र की पूजा अधूरी मानी जाती है।
  • इस बार चैत्र नवरात्र में नवमी 17 अप्रैल को है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Navami Kanya Pujan 2024 Date, Shubh Muhurat: हिंदुओं के लिए चैत्र नवरात्र के पर्व का बेहद खास महत्व है। नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की अलग-अलग दिन विशेष उपासना की जाती है। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति के लिए व्रत किया जाता है। चैत्र नवरात्र का नौवां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। यह दिन नवरात्र का अंतिम होता है। नवमी तिथि पर कन्या पूजन के साथ चैत्र नवरात्र का समापन होता है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में कन्या पूजन करने से पूजा सफल होती है। साथ ही माता रानी प्रसन्न होती हैं। चलिए जानते हैं कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

यह भी पढ़ें: Ram Navami 2024 Upay: धन में चाहते हैं अपार वृद्धि, तो राम नवमी पर करें ये चमत्कारी उपाय

चैत्र नवरात्र 2024 नवमी डेट और शुभ मुहूर्त (Chaitra Navratri 2024 Navami and Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि की शुरुआत 16 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 23 मिनट से हो गई है और इसका समापन 17 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 14 मिनट पर होगा। ऐसे में महानवमी 17 अप्रैल को मनाई जाएगी।  

नवमी 2024 कन्या पूजन समय (Navami 2024 Kanya Pujan Time)

कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त 17 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 27 मिनट से लेकर 07 बजकर 51 मिनट तक है, वहीं दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से लेकर 02 बजकर 55 मिनट तक आप कन्या पूजन कर सकते हैं।  

नवमी 2024 कन्या पूजन (Navami 2024 Kanya Pujan Vidhi)

नवमी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें। इसके बाद स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें। अब माता रानी के भोग के लिए हलवा और पूड़ी आदि चीजें बनाएं। कन्या पूजन के लिए नौ लड़कियों के साथ एक लड़के को आमंत्रित करें। कन्याओं का पैर धोएं और उन्हें को रोली लगाएं। इसके बाद कन्याओं की कलाई पर कलावा बांधे। कन्याओं को खीर, पूड़ी, हलवा, चना आदि भोजन के रूप में खिलाएं। अब श्रद्धा अनुसार कन्याओं को दक्षिणा दें। अंत में आशीर्वाद की कामना करें।

यह भी पढ़ें: Ram Navami 2024: राम नवमी पर भगवान श्रीराम को लगाएं ये भोग, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति

डिसक्लेमर-  इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

chat bot
आपका साथी