बटेश्वर से शुरू हुई ब्रज पदयात्रा पहुंची वृंदावन

भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं के माध्यम से गाय, यमुना, पर्यावरण और सनातन धर्म की रक्षा का संदेश विश्वभर को दिया। वर्तमान में इन सभी की हालत बदतर होती जा रही है। यमुना रक्षा, गोरक्षा, हरिनाम प्रचार, पर्यावरण रक्षा और सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प लेकर निकले हजारों भक्तों का कारवां रविवार को वृंदाव

By Edited By: Publish:Mon, 17 Feb 2014 07:54 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2014 10:57 PM (IST)
बटेश्वर से शुरू हुई ब्रज पदयात्रा पहुंची वृंदावन

वृंदावन, जागरण संवाददाता। भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं के माध्यम से गाय, यमुना, पर्यावरण और सनातन धर्म की रक्षा का संदेश विश्वभर को दिया। वर्तमान में इन सभी की हालत बदतर होती जा रही है। यमुना रक्षा, गोरक्षा, हरिनाम प्रचार, पर्यावरण रक्षा और सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प लेकर निकले हजारों भक्तों का कारवां रविवार को वृंदावन पहुंचा।

मांट नौहझील मार्ग स्थित सुरभि सेवा सदन से 3 फरवरी को श्री महादेव अनाथ गोशाला सेवा समिति के बैनर तले बटेश्वरधाम से शुरू हुई श्री हरहरि दिव्य ब्रज पदयात्रा दोपहर वृंदावन पहुंची। पदयात्रा में शामिल हजारों भक्त यमुना प्रदूषण मुक्ति और गो हत्या मुक्ति के नारे लगाते चल रहे थे। नगर आगमन पर यात्रा का चुंगी चौराहे पर धर्मप्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।

पढ़े: चारधाम यात्रा में हज की तरह सुविधा मिले

कालेश्वर महादेव का दर्शन दिलवाता है पंच तीर्थो का फल

बरसाना की गोपियों के वेलेंटाइन तो श्रीकृष्ण

इस अवसर पर भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी वंदनगिरि ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य जन कल्याण की भावना है। इसमें यमुना रक्षा, गो रक्षा, हरिनाम-भक्ति प्रचार, पर्यावरण, सनातन संस्कृति की रक्षा है। इसके समेत सामाजिक बुराइयों को दूर करना तथा समाज में फैली दहेज हत्या जैसी बुराई को दूर करना, नशामुक्त, गरीबों को नि:शुल्क चिकित्सा, गरीब कन्याओं का विवाह आदि हैं। नगर पालिका परिषद चौराहे पर पदयात्रा पहुंचने पर पालिका चेयरमैन मुकेश गौतम, सभासद वैभव अग्रवाल, डॉ. रूपकिशोर वर्मा, बिट्ट भाई, जयकुमार शर्मा के अलावा नगरवासियों ने स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी