बांकेबिहारी खेलेंगे भक्तों संग होली

होली के उल्लास में वृंदावन रंगीन नजर आयेगा। इसकी तैयारियां बांकेबिहारी समेत हर मंदिर, आश्रम और मठ में हो चुकी है। मंदिरों के साथ घरों में टेसू के फूलों को सहेजना शुरू कर दिया है, जिनसे होली खेलने को रंग तैयार किया जायेगा।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Fri, 13 Feb 2015 02:16 PM (IST) Updated:Fri, 13 Feb 2015 02:18 PM (IST)
बांकेबिहारी खेलेंगे भक्तों संग होली

वृंदावन। होली के उल्लास में वृंदावन रंगीन नजर आयेगा। इसकी तैयारियां बांकेबिहारी समेत हर मंदिर, आश्रम और मठ में हो चुकी है। मंदिरों के साथ घरों में टेसू के फूलों को सहेजना शुरू कर दिया है, जिनसे होली खेलने को रंग तैयार किया जायेगा।

इस उल्लास के अल्हड़पन में डूब श्रद्धालु अपने आराध्य के सामने जमकर होली का लुत्फ उठाने को तैयारी करने में जुटे हैं। इसके लिए होटल-गेस्टहाउसों में श्रद्धालुओं ने अभी से बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। ऋतुराज वसंत के स्वागत के साथ ब्रज में होली का उल्लास शुरू हो गया है। मंदिर, मठ और आश्रमों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। कहीं शोभायात्रा निकलेगी तो कहीं मंदिर में बरसेगा अबीर-गुलाल। ठा. बांकेबिहारी, राधाबल्लभ, पागल बाबा मंदिर समेत प्राचीन सप्तदेवालय और शहर के अन्य पांच हजार मंदिरों में होली पर मचेगी रंगों की धूम। इसमें तरबतर होने को लाखों श्रद्धालु डेरा जमाने की तैयारी में हैं। तो मंदिर, मठ और आश्रम संचालक भी अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। मंदिर, आश्रम और मठों के बगीचों में टेसू के फूल की खेती लहलहा रही है। फूल तोड़कर उन्हें सुखाने का काम शुरू हो गया है। होली से पहले टेसू के फलों का रंग तैयार किया जायेगा। रंग भी ऐसा जो एकबार चढ़ जाए तो हमेशा इसका असर जाता नहीं। क्योंकि इस रंग में होली के उल्लास के साथ ठाकुरजी का अहसास साथ में होगा।

इस आनंद की बरसात में गोते लगाने लाखों भक्त वृंदावन में डेरा जमाने की तैयारी मे हैं। मंदिर, आश्रम और मठों में होने वाले आयोजनों में हर दिन उल्लास का आनंद लेने को श्रद्धालुओं ने अभी से होटल, गेस्टहाउसों में बुकिंग करवाना शुरू कर दिया है। होटल, गेस्टहाउस संचालकों के अनुसार सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन अपनी बुकिंग करवा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी