मंदिरों में दलित प्रवेश पर रोक उचित

मंदिरों में साईं प्रतिमा पूजन का लगातार विरोध होने के बीच पुरी के शंकराचार्य ने शुक्रवार को नया विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने रांची में में कहा, मंदिरों में दलितों का प्रवेश निषिद्ध होना उचित है। इसे शास्त्र सम्मत बताते हुए शंकराचार्य ने समर्थन किया। ज्योतिषबद्रिकाश्रम के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की तर्ज पर पुरी

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sat, 18 Oct 2014 04:41 PM (IST) Updated:Sat, 18 Oct 2014 04:50 PM (IST)
मंदिरों में दलित प्रवेश पर रोक उचित

रांची। मंदिरों में साईं प्रतिमा पूजन का लगातार विरोध होने के बीच पुरी के शंकराचार्य ने शुक्रवार को नया विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने रांची में में कहा, मंदिरों में दलितों का प्रवेश निषिद्ध होना उचित है। इसे शास्त्र सम्मत बताते हुए शंकराचार्य ने समर्थन किया।

ज्योतिषबद्रिकाश्रम के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की तर्ज पर पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने भी मंदिरों में साईं प्रतिमा पूजन को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि कल यदि कोई श्रद्धावश मेरी प्रतिमा मंदिर में स्थापित कर दे तो एक समय बाद लोग यही कहेंगे कि हमारे आराध्य राम-कृष्ण ऐसे ही रहे होंगे।

chat bot
आपका साथी