Astro Tips for Kitchen: रात को भूलकर भी न छोड़े जूठे बर्तन, वरना हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

धार्मिक मान्यता के अनुसार जिस घर में साफ-सफाई रहती है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए सनातन धर्म में घर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शास्त्रों (Astro Tips for Kitchen) की मानें तो रात को जूठे बर्तन छोड़ने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और इंसान को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Publish:Sun, 28 Apr 2024 11:19 AM (IST) Updated:Sun, 28 Apr 2024 11:19 AM (IST)
Astro Tips for Kitchen: रात को भूलकर भी न छोड़े जूठे बर्तन, वरना हो सकते हैं ये बड़े नुकसान
Astro Tips for Kitchen: रात को भूलकर भी न छोड़े जूठे बर्तन, वरना हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

HighLights

  • साफ-सफाई वाले घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
  • रात को जूठे बर्तन छोड़ने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।
  • रात को जूठे बर्तन छोड़ने की मनाही है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Astro Tips for Kitchen: शास्त्रों में घर के कार्यों को करने के लिए नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है। इन्हीं नियमों में एक है रात को जूठे रसोई छोड़ने की मनाही। शास्त्रों की मानें तो रात को जूठे बर्तन छोड़ने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और इंसान को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि रात को रात को जूठे बर्तन को छोड़ने से इंसान को किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: Office Vastu Tips: ऑफिस में करने होंगे ये बदलाव, फिर कोई नहीं रोक पाएगा आपकी तरक्की

हो सकते हैं ये नुकसान

धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस घर में साफ-सफाई रहती है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए सनातन धर्म में घर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में साफ-सफाई न होने से इंसान को आर्थिक हानि का सामना करना पड़ता है। इसलिए रात को रात में जूठे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए। कहा जाता है कि रात को रसोई घर को गंदा छोड़ने से व्यक्ति के ग्रह नाराज हो सकते हैं। साथ ही इंसान के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा रात को जूठे बर्तन छोड़ने से इसका असर परिवार के सदस्यों पर पड़ता है और मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। साथ ही घर की बरकत रुक सकती है। रात को गंदा चूल्हा छोड़ना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि रात को गंदा चूल्हा छोड़ने से मां अन्‍नपूर्णा देवी नाराज हो जाती हैं। इसलिए रात को चूल्हा गंदा छोड़ने की मनाही है। यदि आप किसी वजह से रात में बर्तन साफ नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐसे में आप बर्तनों को पानी से धोकर छोड़ दें। बर्तनों में जूठन न लगा रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में जरूर रखें ये शुभ चीजें, जीवन में मिलेगी सफलता और धन में होगी वृद्धि

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

Pic Crdit- Freepik

chat bot
आपका साथी