Aaj ka Panchang 30 May 2023: गंगा दशहरा पर्व आज, दैनिक पंचांग से जानिए ब्रह्म मुहूर्त और भद्रा का समय

Aaj ka Panchang 30 May 2023 आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज के दिन गंगा दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। आज के दिन मां गंगा की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।

By Shantanoo MishraEdited By: Publish:Tue, 30 May 2023 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 30 May 2023 07:22 AM (IST)
Aaj ka Panchang 30 May 2023: गंगा दशहरा पर्व आज, दैनिक पंचांग से जानिए ब्रह्म मुहूर्त और भद्रा का समय
Aaj ka Panchang 30 May 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Aaj ka Panchang 30 May 2023: पंचांग के अनुसार, आज यानी 30 मई 2023, मंगलवार अर्थात ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज मां गंगा की उपासना का विशेष महत्व है, ऐसा इसलिए क्योंकि आज के दिन गंगा दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन मां गंगा की उपासना करने से जीवन में सभी समस्याएं दूर हो जाती है और साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही आज सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में पूजा-पाठ के लिए शुभ माना गया है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

आज का पंचांग ( Panchang 30 May 2023)

ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि समाप्त- दोपहर 01 बजकर 07 मिनट तक

ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि प्रारंभ- दोपहर 01 बजकर 07 मिनट से

हस्त नक्षत्र- पूर्ण रात्रि तक

सिद्धि योग- 30 मई रात्रि 08 बजकर 55 मिनट तक

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 03 मिनट से सुबह 04 बजकर 43 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 37 मिनट से दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 12 मिनट से शाम 07 बजकर 32 मिनट तक

रवि योग- पूरे दिन

अशुभ समय

राहुकाल- दोपहर 03 बजकर 46 मिनट से शाम 05 बजकर 30 मिनट तक

गुलिक काल- दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से दोपहर 02 बजकर 02 मिनट तक

दिशा शूल- उत्तर

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 24 मिनट से

सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 13 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से

चन्द्रास्त- 31 मई रात्रि 02 बजकर 39 मिनट तक

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

chat bot
आपका साथी