हिमाचल में छड़ी यात्रा शुरू

हिमाचल में परम्परागत छड़ी यात्रा शुरू हो गई है, जो मणिमहेश झील तक जाएगी। यह यात्रा पिछले करीब 1,000 वर्षो से हर साल होती है। लक्ष्मी नारायण मंदिर से यह यात्रा 13,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित गोलाकार झील तक जाती है।

By Edited By: Publish:Mon, 17 Sep 2012 03:01 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2012 03:01 PM (IST)
हिमाचल में छड़ी यात्रा शुरू

चंबा। हिमाचल में परम्परागत छड़ी यात्रा शुरू हो गई है, जो मणिमहेश झील तक जाएगी। यह यात्रा पिछले करीब 1,000 वर्षो से हर साल होती है। लक्ष्मी नारायण मंदिर से यह यात्रा 13,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित गोलाकार झील तक जाती है।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट तथा तीर्थाटन के प्रभारी बी. आर. कमाल ने कहा कि छड़ी यात्रा रविवार को चम्बा से शुरू हुई और यह 22 सितम्बर को मणिमहेश झील पहुंचेगी। वार्षिक मणिमहेश तीर्थाटन की शुरुआत 10 अगस्त को हुई थी और यह 23 सितम्बर को राधाष्टमी पर समाप्त होगी। 45 दिन लंबी इस यात्रा के समापन पर हजारों श्रद्धालु पवित्र झील में डुबकी लगाते हैं।

इस साल अब तक 3,00,000 श्रद्धालुओं ने भारमौर घाटी में मणिमहेश झील की तीर्थयात्रा की है, जहां से वे कैलाश पर्वत के दर्शन कर सकते हैं, जिसे भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। तीर्थयात्रा के दौरान अब तक चार लोगों की मौत हुई है, जिनमें से तीन दुर्घटनावश हुई जबकि एक मौत हार्ट फेल हो जाने के कारण हुई।

राज्य सरकार ने यात्रियों को झील तक ले जाने के लिए निजी हेलीकॉप्टर संचालक सिम सैम एयरलाइंस को अनुमति दी है। हेलीकॉप्टर लोगों को भारमौर शहर से गौरी कुंड तक ले जाता है, जो झील से केवल एक किलोमीटर दूर है। इसके लिए प्रति यात्री फीस 8,450 रुपये है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी