श्रावणी उपाकर्म पर दसविध स्नान-पूजन

एकोहं बहुयस्याम् की ब्रह्म आकांक्षा का पर्व श्रावणी पर्वोत्सव गुरुवार को श्रद्धा व उल्लासपूर्वक मनाया गया।

By Edited By: Publish:Fri, 03 Aug 2012 02:07 PM (IST) Updated:Fri, 03 Aug 2012 02:07 PM (IST)
श्रावणी उपाकर्म पर दसविध स्नान-पूजन

वाराणसी। एकोहं बहुयस्याम् की ब्रह्म आकांक्षा का पर्व श्रावणी पर्वोत्सव गुरुवार को श्रद्धा व उल्लासपूर्वक मनाया गया। साधकों को हेमाद्रि संकल्प कराकर दसविध स्नान में भस्म, मिट्टी, गोबर, गो-मूत्र, दुग्ध, दधि , धृत, हल्दी, कुश व मधु का लेपकर वेद मंत्रोच्चार के बीच गंगा में स्नान कराया गया। तदन्तर यज्ञोपवीत का नवीनीकरण हुआ।

सरयूपारीण ब्राहृमण परिषद के बैनर तले अस्सी घाट पर सूर्य नारायण पाण्डेय व श्रीप्रकाश पाण्डेय के आचार्यत्व में श्रावणी उपाकर्म सम्पन्न हुआ। परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी व विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि कार्यक्त्रम का शुभारंभ प्रायश्चित संकल्प से हुआ। दूध, दही, धृत से स्नान कर देव ऋषि व पितरों का तर्पण किया गया। भगवान सूर्यनारायण को अर्ध्य देकर विश्व शांति व कल्याण की कामना की गई। पंजाब भगवान मंदिर में सप्तऋषि पूजन किया गया तथा यज्ञोपवीत का परिवर्तन किया गया। इस कार्यक्त्रम में पं.पारस नाथ उपाध्याय, चल्ला सुब्बाराव, मंत्री नरेन्द्र राम त्रिपाठी, गिरीश चंद्र तिवारी, रवींद्र मिश्र, कलाधर दुबे, नित्यानंद मिश्र व कमलेश तिवारी आदि ने भाग लिया।

बुलानाला स्थित काशी आर्य समाज में श्रावणी उपाकर्म व रक्षाबंधन समारोह आयोजित किया गया। यज्ञ शाला में वृहद वैदिक यज्ञ व यजुर्वेद पारायण हुआ। पं. ज्ञानप्रकाश आर्य ने कहाकि श्रावणी उपाकर्म वेद पर्व है। इसमें इंद्रिय संयमन के साथ सात्विक भाव में स्वाध्याय करना चाहिए। मातृमंदिर कुल अधिष्ठाता डॉ. गायत्री आर्या के निर्देशन में छात्राओं ने भजन प्रस्तुत किया और आर्यजनों को रक्षा सूत्र बांधा। यजमान डॉ.विशाल सिंह तथा काशीनाथ सिंह थे। अध्यक्षता श्रीनाथ सिंह पटेल ने की। शांति पाठ मेवालाल वानप्रस्थी, ब्रजभूषण सिंह तथा आभार प्रकाश लालचंद आर्य ने किया। श्रीराजस्थान ब्राहृमण मंडल काशी का श्रावणी उपाकर्म प्रात: मान मंदिर घाट पर पं.गोपाल कृष्ण के आचार्यत्व में हुआ। सुबह 10 बजे मीरघाट स्थित मंडल भवन में ऋषि पूजन व यज्ञोपवीत पूजन सम्पन्न हुआ। पूजन में अध्यक्ष डॉ.रामजी शर्मा, उपाध्यक्ष पदमपति शर्मा व कृष्ण कुमार शर्मा, प्रधानमंत्री वेदमूर्ति शास्त्री, शिवरतन मोरोलिया, राजेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा, सुरेश शर्मा, मनीष मोरोलिया, गोकुल शर्मा, संजीव शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, सुनील शर्मा व विजय सारस्वत ने भाग लिया।

केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच की ओर से अहिल्याबाई घाट पर सुबह 8 बजे श्रावणी उपाकर्म पर्व मनाया गया। तत्पश्चात शास्त्रार्थ महाविद्यालय में ऋषि पूजन किया गया जिसमें यज्ञोपवीत के साथ ही सप्त ऋषियों की अर्चना की गई। इस अवसर पर पं. पवन कुमार शुक्ला, पं. आमोद दत्त शास्त्री, डॉ. गणेश दत्त शास्त्री, चूड़ामणि शास्त्री, विजय द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी