श्रद्धाभाव से परशुराम जयंती मनाई

तहसील कंपाउड में भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोगों से भगवान परशुराम के आदर्शो पर चलने का आहवान किया गया।

By Edited By: Publish:Fri, 01 Jun 2012 04:19 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jun 2012 04:19 PM (IST)
श्रद्धाभाव से परशुराम जयंती मनाई

गाजियाबाद। तहसील कंपाउड में भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोगों से भगवान परशुराम के आदर्शो पर चलने का आहवान किया गया।

बृहस्पतिवार को तहसील कंपाउड संघ के सदस्यों द्वारा भक्ति भाव के साथ परशुराम जयंती मनाई गई। भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी पूजा की गई । जयंती के अवसर पर शुद्धि यज्ञ भी किया गया। जिसमें खासी संख्या में लोगों ने भगा लिया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता भारतेंदु शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम सदैव न्यायप्रिय थे। उनक आदर्शो से प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर मुकेश त्यागी,राजकुमार शर्मा,अशोक वर्मा,अतबीर सिंह उपस्थित थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी