स्वामी सानंद गायब पुलिस के छूटे पसीने

गंगा रक्षा आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए जोशीमठ जाते समय गिरफ्तार कर दिल्ली भेजे गए स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद गायब हो गए हैं।

By Edited By: Publish:Wed, 30 May 2012 10:47 AM (IST) Updated:Wed, 30 May 2012 10:47 AM (IST)
स्वामी सानंद गायब पुलिस के छूटे पसीने

हरिद्वार। गंगा रक्षा आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए जोशीमठ जाते समय गिरफ्तार कर दिल्ली भेजे गए स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद गायब हो गए हैं। दिल्ली एम्स से सोमवार रात दो बजे छूटने के बाद से उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। सोमवार को वे गंगा और अन्य नदियों के पानी के वैज्ञानिक परीक्षण कि लिए जोशीमठ रवाना हुए थे, लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर दिल्ली के एम्स भेजा था। मंगलवार को पूरे दिन पुलिस उनकी लोकेशन तलाशने में जुटी रही, लेकिन उनका पता नहीं चला।

उनके सहयोगी अर्जुन यादव और साथ यात्रा पर जा रहे पवितर सिंह, दोनों के फोन भी बंद हैं। पुलिस को सुबह 11 बजे के करीब उनकी आखिरी लोकेशन दिल्ली में मिली थी। इसके बाद से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। जोशीमठ जाने की जिद ठाने स्वामी सानंद के इस तरह गायब होने से उत्तराखंड पुलिस के लिए मुसीबत पैदा हो गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी