राज्यपाल ने अमरनाथ यात्रा मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा ने अमरनाथ यात्रा के लिए बने पहलगाम और बालटाल मार्गों का हवाई सर्वेक्षण किया।

By Edited By: Publish:Thu, 17 May 2012 11:29 AM (IST) Updated:Thu, 17 May 2012 11:29 AM (IST)
राज्यपाल ने अमरनाथ यात्रा मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा ने अमरनाथ यात्रा के लिए बने पहलगाम और बालटाल मार्गों का हवाई सर्वेक्षण किया।

अमरनाथ श्राइन बोर्ड के एक प्रवक्ता ने कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष वोहरा ने अपने प्रधान सचिव नवीन के चौधरी के साथ पंजतरणी, संगम, पवित्र गुफा और बालटाल का निरीक्षण किया।

प्रवक्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने यात्रा के अधिकांश मार्ग पर बर्फ की परत देखी। इसके बाद राज्यपाल बालटाल बेस कैंप पहुंचे और एक समीक्षा बैठक की। राज्यपाल ने बालटाल के पूरे कैंप का मानचित्र बनाने के निर्देश दिए, जिसमें रोजाना कूड़ा हटाने, रौशनी की पूरी व्यवस्था करने और सूचना केंद्र में पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश भी दिए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी