धूमधाम से मनाया जाएगा गंगा दशहरा

नगर में महा मंडलेश्वर 1008 स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती जी महाराज की अगुवाई में गंगा दशहरा धूमधाम से मनाया जाएगा। इस कार्यक्त्रम में भाग लेने के लिए काफी साधु संत भी राजौरी आश्रम में पहुंचेंगे।

By Edited By: Publish:Sat, 12 May 2012 04:23 PM (IST) Updated:Sat, 12 May 2012 04:23 PM (IST)
धूमधाम से मनाया जाएगा गंगा दशहरा

राजौरी। नगर में महा मंडलेश्वर 1008 स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती जी महाराज की अगुवाई में गंगा दशहरा धूमधाम से मनाया जाएगा। इस कार्यक्त्रम में भाग लेने के लिए काफी साधु संत भी राजौरी आश्रम में पहुंचेंगे। गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में 21 से 29 मई तक श्री शिव पुराण कथा का पाठ रखा गया है। हर रोज शाम तीन से छह बजे तक आश्रम परिसर में कथा होगी। इसके बाद 30 व 31 मई को संत सम्मेलन व श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें काफी संख्या में देश के कोने-कोने से संत महात्मा भाग लेंगे। इस कार्यक्त्रम को सफल बनाने के लिए विशाल पंडाल को तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बाहरी राज्यों से आने वाले भक्तों के ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी