खुशियां मनाने व बांटने का संदेश देता है फाल्गुन

फाल्गुन में प्यारा लागे मोहे संवरना., दे दो मोरी चुटकी, ला दे मुझको कंगना.। मन को नई ऊर्जा और भावनाओं को सराबोर कर देने वाला कुछ ऐसा ही है फाल्गुन। जीवन को प्रफुल्लित करने का माह माने जाने वाले फाल्गुन माह का जितना धार्मिक महत्व है। उतना ही मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक रूप से भी यह माह कुछ महत्वपूर्ण है। फाल्गुन को अति ऊर्जा से भरा हुआ माना जाता है। जहां माघ की समाप्ति के बाद धीरे-धीरे खत्म होती सर्दियां मन को आनंदित करती हैं। वहीं इस माह के तहत मनाए जाने वाले पर्व भी आपसी प्रेम का संदेश देते हैं।

By Edited By: Publish:Thu, 16 Feb 2012 03:03 AM (IST) Updated:Thu, 16 Feb 2012 03:03 AM (IST)
खुशियां मनाने व बांटने का संदेश देता है फाल्गुन

गाजियाबाद, जासंकें। फाल्गुन में प्यारा लागे मोहे संवरना., दे दो मोरी चुटकी, ला दे मुझको कंगना.। मन को नई ऊर्जा और भावनाओं को सराबोर कर देने वाला कुछ ऐसा ही है फाल्गुन। जीवन को प्रफुल्लित करने का माह माने जाने वाले फाल्गुन माह का जितना धार्मिक महत्व है। उतना ही मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक रूप से भी यह माह कुछ महत्वपूर्ण है। फाल्गुन को अति ऊर्जा से भरा हुआ माना जाता है। जहां माघ की समाप्ति के बाद धीरे-धीरे खत्म होती सर्दियां मन को आनंदित करती हैं। वहीं इस माह के तहत मनाए जाने वाले पर्व भी आपसी प्रेम का संदेश देते हैं।

सकारात्मक सोच देता है फाल्गुन

पंडित राकेश शास्त्री बताते हैं कि फाल्गुन का महीना सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करता है। फाल्गुन मास इस बात का संदेश भी देता है कि परिस्थिति चाहे कितनी भी विपरीत क्यों न हो लेकिन हमें अपने दृष्टिकोण को सदैव सकारात्मक बनाए रखना चाहिए। उनके मुताबिक यह माह उत्साह और उमंग से भरा होता है। जीवन में दुखों को दरकिनार कर मुस्कुराते हुए और आगे बढ़ने की चेष्टा करें। आपसी द्वेष को छोड़कर मित्रता के व्यवहार को भी जन्म देता है यह माह। देता है कर्मठता से कार्य करने की प्रेरणा

फाल्गुन में मनाया जाने वाला होली का पर्व जहां जीवन में भावनाओं के रंग में रंग जाने का संदेश देता है वहीं सही दिशा में कर्मठता के साथ कार्य करने की भी प्रेरणा देता है। पं. विष्णु का कहना है जैसे पतझड़ के बाद पेड़ पौधे एक बार नए पत्तों से सज जाते हैं ठीक उसी तरह हमें भी अपने भीतर नई उमंगों और आकांक्षाओं को उत्पन्न करना चाहिए। यदि जीवन में विफलताओं से हार गए हैं तो एक बार फिर से सफल होने की प्रेरणा फाल्गुन देता है। जबकि इस माह के तहत मनाए जाने वाले पर्व शिवरात्रि, सीताष्टमी, होली में भी प्रेम, मिलन धैर्य और सकारात्मकता का भाव छिपा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी