Vastu Tips: ऐसी 5 चीजें, जिनकी वजह से आपके घर में आएगी धन-दौलत और समृद्धि

आज हम जानते हैं वास्तु से जुड़ी ऐसी ही उन चीजों के बारे में जिनके इस्तेमाल से आपकी किस्मत बदल सकती है—

By kartikey.tiwariEdited By: Publish:Tue, 11 Jun 2019 04:21 PM (IST) Updated:Tue, 11 Jun 2019 04:21 PM (IST)
Vastu Tips: ऐसी 5 चीजें, जिनकी वजह से आपके घर में आएगी धन-दौलत और समृद्धि
Vastu Tips: ऐसी 5 चीजें, जिनकी वजह से आपके घर में आएगी धन-दौलत और समृद्धि

 कई बार हम बहुत प्रयास और मेहनत करते हैं, फिर भी हमें मनचाही सफलता या तरक्की नहीं मिलती है। बार-बार प्रयास के बाद भी परिणाम मन के अनुरूप नहीं आते तो हम निराश हो जाते हैं। आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिनका प्रयोग हम अपने जीवन में करें तो ये चीजें आपके गुड लक को बढ़ाने में मदद करती हैं, सकारात्मक ऊर्जा से आपको तरोताजा रखती हैं।

आज हम जानते हैं वास्तु से जुड़ी ऐसी ही उन चीजों के बारे में, जिनके इस्तेमाल से आपकी किस्मत बदल सकती है—

1. अगर आप आर्थिक उन्नति चाहते हैं तो धन की देवी लक्ष्मी की एक मूर्ति या तस्वीर मुख्य दरवाजे के पास लगाएं। ध्यान रहे कि वहां पर जूता-चप्पल न रहे। इसके अलावा धन-समृद्धि और वैभव के लिए आप घर के मुख्य दरवाजे पर माता लक्ष्मी के चरणों की छाप लगा सकते हैं, ध्यान रहे कि माता के चरण घर के अंदर की ओर रहें।

2. शुभ-लाभ के चिह्न घर के मुख्य द्वार पर लटका सकते हैं, इससे आपका परिवार निरोगी रहेगा। गुड लक और समृद्धि के लिए स्वास्तिक का चिह्न भी लगा सकते हैं।

3. घर के मुख्य द्वार पर कांच के पात्र को साफ पानी और ताजे फूलों से भरकर रखें। ये सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। फूलों को रोज बदल दें।

4. पीपल, आम या अशोक की पत्तियों की माला बनाकर घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। पत्तियों के मुरझाने पर माला बदल दें। इससे घर की नकारात्मकता दूर होती है।

5. वास्तु के अनुसार, घर बनवाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मुख्य द्वार घर के अन्य के द्वार से बड़ा रहे। साथ ही अगर मुख्य दरवाजा दो किवाड़ वाला हो तो और भी अच्छा रहेगा।

Vastu Tips: ऐसी 10 चीजें, जिसे भूलकर भी अपने घर या ऑफिस में न रखें, वरना होंगे ये नुकसान

6. घर का मुख्य दरवाजा खोलते समय अगर कर्कश आवाज आती है तो यह ठीक नहीं है। इससे घर में नकारात्मकता फैलती है। मुख्य दरवाजे पर प्रकाश की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। आप जिस दरवाजे से घर के बाहर निकलते हैं, वह मुख्य दरवाजे छोटा होना चाहिए।

7. आपके घर में दरवाजे और खिड़कियों की संख्या सम होनी चाहिए यानी कि 4, 6, 8 आदि। विषम संख्या में दरवाजे या खिड़किया न हों।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी