1.70 लाख यात्री ही जा पाएंगे हज पर

सऊदी अरब ने इस साल भारत के लिए एक लाख 70 हजार हज यात्रियों का कोटा तय किया है। नई दिल्ली ने 10 हजार अतिरिक्त लोगों के कोटे की औपचारिक मांग कर दी है। जेद्दाह में भारतीय वाणिज्य दूतावास के मुताबिक, विदेश राज्यमंत्री ई. अहमद ने शनिवार को सऊदी अरब के हज मंत्री बीबीएम अल हजर से भारतीय यात्रियों के लिए इंतजाम के बारे में बातचीत की।

By Edited By: Publish:Mon, 18 Mar 2013 02:42 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2013 02:42 PM (IST)
1.70 लाख यात्री ही जा पाएंगे हज पर

दुबई। सऊदी अरब ने इस साल भारत के लिए एक लाख 70 हजार हज यात्रियों का कोटा तय किया है। नई दिल्ली ने 10 हजार अतिरिक्त लोगों के कोटे की औपचारिक मांग कर दी है। जेद्दाह में भारतीय वाणिज्य दूतावास के मुताबिक, विदेश राज्यमंत्री ई. अहमद ने शनिवार को सऊदी अरब के हज मंत्री बीबीएम अल हजर से भारतीय यात्रियों के लिए इंतजाम के बारे में बातचीत की। इस दौरान पिछले साल के इंतजामों को लेकर भी चर्चा हुई।

दोनों ओर से इस साल इंतजामों को बेहतर बनाने के उपायों पर बात हुई। बातचीत के दौरान अहमद के साथ सऊदी अरब में भारतीय राजदूत हामिद अली राव और महावाणिज्य दूत फैज अहमद किदवई भी मौजूद थे। ई. अहमद ने मक्का में दक्षिण एशियाई मोसासा के अध्यक्ष रफत बदर से भी सालाना हज यात्रा के बारे में चर्चा के लिए बैठक की। इस दौरान अहमद ने भारतीयों के रहने की व्यवस्था की समीक्षा की। मक्का में ग्रीन कैटेगरी में भारतीयों के लिए 25 हजार आवास किराये पर ले लिए गए हैं।

सभी हज यात्रियों के बनेंगे पासपोर्ट-

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने रविवार को यहां कहा कि हज यात्रियों के पासपोर्ट बनाने को लेकर कोई समस्या नहीं है। हम सभी हज यात्रियों के पासपोर्ट बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चाहे हमें इसके लिए ज्यादा अफसरों की ड्यूटी क्यों न लगानी पड़े। हज यात्रियों के पासपोर्ट बनने में आ रहीं दुश्वारियों का जिक्र करते हुए राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद आजम खां ने हाल ही में विदेश मंत्री को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि पता नहीं कैसे यह गलतफहमी पैदा हो गई है कि हम लोगों को हज पर जाने से रोक रहे हैं। हज पर जाने की रोक कतई नहीं है। लोग जितनी बार चाहें हज के लिए जा सकते हैं पर इसके लिए उन्हें सब्सिडी सिर्फ एक बार मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा सुनने में आया है कि इंतजाम में आने वाली दिक्कतों के मद्देनजर सऊदी अरब की सरकार हज यात्रियों की संख्या को सीमित करने की सोच रही है। यदि ऐसा हुआ तो इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा द्वारा समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव पर आतंकियों से रिश्ते होने का आरोप लगाये जाने के सवाल पर विदेश मंत्री ने सिर्फ इतना कहा कि दोनों पहले दोस्त थे और अब सियासी प्रतिद्वंद्वी। यह सवाल बेनी बाबू से ही पूछा जाना चाहिए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी