Surya Dev Puja: रविवार को भूलकर भी न करें इनका सेवन, सूर्यदेव का आप पर होगा नकारात्मक प्रभाव

Surya Dev Puja रविवार के दिन व्रत रखने के साथ-साथ पूरे परिवार को मंदिर जाना चाहिए। सूर्य उपासना से व्यक्ति तेजस्वी और ओजवान होता है परंतु रविवार के दिन हमें अपने खान-पान और कार्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

By Ritesh SirajEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 07:59 AM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 07:59 AM (IST)
Surya Dev Puja: रविवार को भूलकर भी न करें इनका सेवन, सूर्यदेव का आप पर होगा नकारात्मक प्रभाव
Surya Dev Puja: रविवार को भूलकर भी न करें इनका सेवन, सूर्यदेव का आप पर होगा नकारात्मक प्रभाव

Surya Dev Puja: हिंदू धर्म में रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। इस दिन हम भगवान विष्णु की भी पूजा करते हैं। इस दिन सूर्य की पूजा को लाभकारी माना गया है। सूर्य देवता की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में मान-सम्मान यश, वैभव और खुशहाली में वृद्धि होती है। रविवार के दिन व्रत रखने के साथ-साथ पूरे परिवार को मंदिर जाना चाहिए। सूर्य उपासना से व्यक्ति तेजस्वी और ओजवान होता है परंतु रविवार के दिन हमें अपने खान-पान और कार्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए, वरना जीवन में कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आइये जानते हैं इस दिन क्या-क्या खाने और करने से बचना चाहिए।

इनका सेवन ना करें

लहसुन

रविवार के दिन लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं में लहसुन को अशुभ माना गया है। हालांकि लहसुन ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाये रखने के लिए बहुत ही कारगर माना जाता है।

मछली

रविवार के दिन हमें मछली खाने से बचना चाहिए क्योंकि मछली मांसाहारी भोजन माना जाता है। इससे सूर्य देव के प्रकोप का शिकार होना पड़ सकता हैं।

मसूर

रविवार के दिन मसूर दाल के सेवन की मनाही है। इसके सेवन से भगवान सूर्य नाराज हो जाते हैं।

प्याज

रविवार के दिन प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से सूर्यदेव के क्रोधित का सामना करना पड़ता है।

लाल साग

रविवार के दिन लाल साग खाना बहुत ही अशुभ माना गया है क्योंकि बारहमासी पौधे को वैष्णव धर्म में मृत्यु का प्रतीक माना जाता है।

रविवार के दिन तेल और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन बाल कटाने और तेल की मालिश भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इस दिन मांस और मंदिरा से उचित दूरी बना के रखना चाहिए। तांबे की धातु से बनी वस्तु खरीदने और बेचने से बचना चाहिए।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

chat bot
आपका साथी