Janaki Jayanti Puja Vidhi: जानकी जयंती पर इस तरह करें माता सीता की पूजा, जानें विधि

Janaki Jayanti Puja Vidhi आज जानकी जयंती है। इस दिन माता सीता का जन्मदिन मनाया जाता है। यह तिथि हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आती है। इस दिन माता जानकी के साथ प्रभु श्री राम की पूजा भी की जाती है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 07:46 AM (IST)
Janaki Jayanti Puja Vidhi: जानकी जयंती पर इस तरह करें माता सीता की पूजा, जानें विधि
Janaki Jayanti Puja Vidhi: जानकी जयंती पर इस तरह करें माता सीता की पूजा, जानें विधि

Janaki Jayanti Puja Vidhi: आज जानकी जयंती है। इस दिन माता सीता का जन्मदिन मनाया जाता है। यह तिथि हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आती है। इस दिन माता जानकी के साथ प्रभु श्री राम की पूजा भी की जाती है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने घर की सुख शांति और अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं। साथ ही माता सीता को श्रृंगार का सामान भी चढ़ाती हैं। इस दिन कुंवारी कन्याएं भी व्रत करती हैं। इसके फल से उन्हें अच्छे वर की प्राप्ति होती है। हिन्दू धर्म में इस दिन पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि जानकी जयंती के दिन कैसे करें पूजा।

जानकी जयंती पर इस तरह करें पूजा: जानकी जयंती के दिन सुबह सवेरे उठ जाना चाहिए। फिर नित्यकर्मों से निवृत्त हो स्नानादि कर लें और घर के मंदिर में दीप जलाएं। इनकी पूजा की शुरुआत गणेश जी और अंबिका जी से होती है। फिर माता सीता को पीले पुष्प, पीले कपड़े और श्रृंगार का सामना अर्पित करें। जब आप दीप जला दें को व्रत का संकल्प लें। इसके बाद घर के मंदिर में मौजूद सभी देवी-देवताओं को जल से स्नान करवाएं। स्नान वाले जल में गंगाजल मिलाएं और उसी से देवताओं को स्नान कराएं। इसके बाद माता सीता और प्रभु श्री राम का ध्यान करें। इसके बाद शाम के समय माता सीता की आरती करें। फिर व्रत खोलें। फिर माता सीता को भोग चढा़एं। प्रसाद को सभी घरवालों में बांट दें और फिर स्वयं ग्रहण करें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'  

chat bot
आपका साथी