Chaitra Navratri 2023 Upay: पाना चाहते हैं रोजगार और कारोबार में तरक्की, तो अष्टमी के दिन करें ये असरदार उपाय

Chaitra Navratri 2023 Upay महा अष्टमी के दिन विशेष धूम रहती है। इस दिन बड़ी संख्या में भक्ति माता दुर्गा के निमित्त व्रत उपवास करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि महाअष्टमी को माता रानी की पूजा उपासना करने से व्यक्ति के सभी मनोरथ तत्काल पूर्ण होते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Mon, 27 Mar 2023 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 27 Mar 2023 08:37 AM (IST)
Chaitra Navratri 2023 Upay: पाना चाहते हैं रोजगार और कारोबार में तरक्की, तो अष्टमी के दिन करें ये असरदार उपाय
Chaitra Navratri 2023 Upay: पाना चाहते हैं रोजगार और कारोबार में तरक्की, तो अष्टमी के दिन करें ये असरदार उपाय

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Chaitra Navratri 2023 Upay: चैत्र नवरात्रि 30 मार्च तक है। इस दौरान मां के विभिन्न रूपों की पूजा-उपासना भक्ति भाव से की जा रही है। खासकर, महा अष्टमी के दिन विशेष धूम रहती है। इस दिन बड़ी संख्या में भक्त माता दुर्गा के निमित्त व्रत उपवास करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि महाअष्टमी को माता रानी की पूजा उपासना करने से व्यक्ति के सभी मनोरथ तत्काल पूर्ण होते हैं। साथ ही घर में धन का आगमन होता है। अगर आप भी अपने रोजगार और कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं, तो महाअष्टमी को पान के पत्ते का ये असरदार उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-

-अगर आप कर्ज तले दबे हैं और इस समस्या से निजात पाना चाहते हैं, तो पान के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक पान के पत्ते पर एक इलायची और एक लौंग रखकर बीड़ा बना लें। अब पान की बीड़ा को मां दुर्गा के चरणों में अर्पित कर दें। इस उपाय को करने से कर्ज की समस्या जल्द दूर हो जाती है।

-अगर आप करियर में सफलता पाना चाहते हैं, तो महाअष्टमी के दिन पान के पते पर सरसों के तेल की कुछ बूंदे उड़ेलकर मां दुर्गा को भेंट करें। इस उपाय को करने से करियर में जरूर सफलता मिलती है। साथ ही नौकरी के भी योग बनते हैं।

-पति-पत्नी के बीच अनबन और लड़ाई झगड़े को दूर करने के लिए महाअष्टमी के दिन पान के पत्ते के ऊपर सिन्दूर से जय श्री राम लिखकर किसी राम मंदिर में जाकर हनुमान जी की चरणों में अर्पित कर दें।

-माता रानी की कृपा पाना चाहते हैं, तो महाअष्टमी के दिन पान के पत्ते का विशेष उपाय कर सकते हैं। इस उपाय को करने से धन का भी आगमन होता है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके लिए पान के पत्ते पर गुलाब की पंखुड़ियां रखकर माता रानी को अर्पित करें। इस उपाय को करने से धन प्राप्ति के योग बनता है।

-व्यापार में तरक्की पाने के लिए महा अष्टमी को पीपल, आम और पान के पत्ते को धागे में पिरो कर कार्यस्थल की पूर्व दिशा में बांध दें। इस उपाय को करने से कारोबार में यथाशीघ्र फायदा मिलता है।

-चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा को रोजाना पान के पत्ते भेंट करें। इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

chat bot
आपका साथी