Guruwar ke Upay: गुरुवार के दिन केले के पेड़ में चढ़ाएं ये चीजें, कृपा बरसाएंगे प्रभु श्री हरि

सनातन मान्यताओं के अनुसार हर दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित माना जाता है। इसी क्रम में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित माना गया है। इस दिन केले के पेड़ की पूजा भी विशेष रूप से की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन किन चीजों को केले के पेड़ की जड़ में अर्पित करना शुभ माना गया है।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Publish:Thu, 25 Apr 2024 07:00 AM (IST) Updated:Thu, 25 Apr 2024 07:00 AM (IST)
Guruwar ke Upay: गुरुवार के दिन केले के पेड़ में चढ़ाएं ये चीजें, कृपा बरसाएंगे प्रभु श्री हरि
Banana Tree Puja Vidhi गुरुवार के दिन केले के पेड़ में चढ़ाएं ये चीजें।

HighLights

  • भगवान विष्णु को भी समर्पित है गुरुवार का दिन।
  • गुरुवार के दिन की जाती है केले के पड़े की पूजा।
  • केले के पेड़ में होता है श्री हरि और लक्ष्मी जी का वास।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Banana Tree Puja: हिंदू मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को जगत का पालनहार भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के निमित्त पूजा-पाठ और व्रत आदि करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।

वहीं, इस तिथि पर केले के पेड़ की पूजा का भी विधान है। ऐसे में यदि आप गुरुवार के दिन ये शुभ चीजें केले के पेड़ में अर्पित करते हैं, तो इससे आपको प्रभु श्री हरि के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त हो सकती है।

केले के पेड़ की पूजा का महत्व

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, केले के पेड़ में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास होता है। साथ ही केले के पेड़ का संबंध बृहस्पति देव से भी माना गया है। यही कारण है कि गुरुवार के दिन विशेष रूप से केले के वृक्ष की भी पूजा की जाती है, जिससे साधक पर विष्णु जी की कृपा बनी रहती है।

जाग जाएगा सोया हुआ भाग्य

यदि आप गुरुवार के दिन केले के पेड़ की जड़ में जल में हल्दी मिलाकर अर्पित करते हैं, तो इससे आपका सोया हुआ भाग्य जाग सकता है। साथ ही इससे आपके अपने जीवन में अद्भुत परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

सफल होंगे रुके हुए काम

आप गुरुवार के दिन पीसी हुई हल्दी के स्थान पर केले के पेड़ में साबुत हल्दी की गांठ भी चढ़ा सकते हैं। माना जाता है कि यदि आपके किसी काम में बार-बार रुकावट आ रहि हैं, तो इस उपाय को करने से उसमें सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें - Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, कट जाएंगे सारे पाप

करें यह काम

विष्णु जी कृपा प्राप्ति के लिए आप केले के पेड़ में गुड़ और चने की दाल मिलाकर भी चढ़ा सकते हैं। वहीं, अगल आप केले के पेड़ की जड़ में एक रुपए का सिक्का गढ़ देते हैं, तो इससे आपकी पैसों से संबंधित चिंताएं दूर हो सकती हैं।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी