Sawan 2021 Aur Shivling Abhishek : सावन में करें शिवजी की प्रिय इन वस्तुओं से अभिषेक, व्यक्तित्व में आएगा बदलाव

Sawan 2021 Aur Shivling Abhishek सावन मास में शिव की विशेष पूजा की जाती हैं। जिसमें उन्हें प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग चीजों से उनका अभिषेक किया जाता है। शिव पूजन और शिवलिंग अभिषेक कई तरीकों और अलग-अलग वस्तुओं से की जाती हैं।

By Ritesh SirajEdited By: Publish:Fri, 13 Aug 2021 05:15 PM (IST) Updated:Sat, 14 Aug 2021 09:20 AM (IST)
Sawan 2021 Aur Shivling Abhishek : सावन में करें शिवजी की प्रिय इन वस्तुओं से अभिषेक, व्यक्तित्व में आएगा बदलाव
सावन में करें शिवजी की प्रिय इन वस्तुओं से अभिषेक, व्यक्तित्व में आएगा बदलाव

 Sawan 2021 Aur Shivling Abhishek : भगवान शिव को प्रिय सावन मास चल रहा है। इस मास में देश के सभी शिवालयों में भगवान शिव की विधिवत पूजा होती हैं। पुराणों के अनुसार भगवान शिव इस मास में पृथ्वी पर भ्रमण करने आते हैं। इसीलिए इस मास में शिव की विशेष पूजा की जाती हैं। जिसमें उन्हें प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग चीजों से उनका अभिषेक किया जाता है। शिव पूजन और शिवलिंग अभिषेक कई तरीकों और अलग-अलग वस्तुओं से की जाती हैं। जिनके लाभ भी अलग-अलग होते हैं। आइये जानते हैं कि शिव पूजन और शिवलिंग अभिषेक में प्रयोग होने वाल वस्तु और उसके लाभ के विषय में

शिव पूजन और शिवलिंग अभिषेक के अलग-अलग महत्व

शिव मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाने से व्यक्ति का स्वभाव शांत होता है।

सावन में भगवान शिव को शहद चढ़ाने से व्यक्ति की वाणी में मिठास आती है।

सावन के समय में शि‍व जी को दूध चढ़ाने से व्यक्ति उत्तम स्वास्थ्य मिलता है।

सावन में शिवलिंग पर दही चढ़ाने से व्यक्ति के स्वभाव में गंभीरता आती है।

सावन मास में शि‍व जी को ईत्र से स्नान करवाने से व्यक्ति का विचार पवित्र होते हैं।

सावन में शि‍व जी को चंदन चढ़ाने से व्यक्तित्व आकर्षक होता है और समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है।

शि‍व जी को सावन में केशर अर्पित करने से व्यक्ति में सौम्यता आता है।

सावन में शिवलिंग पर घी अर्पित करने से शरीर में शक्ति का संचार होता है।

शि‍व जी को सावन में भांग चढ़ाने से मन के विकार और बुराइयां दूर होती हैं।

शिवलिंग पर शक्कर चढ़ाने से शिव की कृपा से जीवन में सुख और समृद्धि आती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी