November Weekly Numerology Predictions: अंक 4 वालों को पुराने निवेश से लाभ का समय है, अंक 05 और 06 वाले पढ़ें अपना अंकफल

November Weekly Numerology Predictions 2020 का यह 11वां महीना भी आज समाप्त हो जाएगा। आज इस महीने का यह आखिरी दिन है। 30 नवंबर से 06 दिसंबर तक का यह सप्ताह अंक 4 से 6 तक वालों के लिए कैसा रहेगा बता रहे हैं अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 01:00 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 01:00 PM (IST)
November Weekly Numerology Predictions: अंक 4 वालों को पुराने निवेश से लाभ का समय है, अंक 05 और 06 वाले पढ़ें अपना अंकफल
November Weekly Numerology Predictions: अंक 4 वालों को पुराने निवेश से लाभ का समय है

November Weekly Numerology Predictions: 2020 का यह 11वां महीना भी आज समाप्त हो जाएगा। आज इस महीने का यह आखिरी दिन है। 30 नवंबर से 06 दिसंबर तक का यह सप्ताह अंक 4 से 6 तक वालों के लिए कैसा रहेगा, बता रहे हैं अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी।

अंक: 4 (जिनका जन्म 4, 13, 22, 31 तारीख को हुआ हो)

नाम अक्षर: D, M तथा T

स्वामी ग्रह: राहु

स्वभाव: व्यवहार कुशल, रहस्यमयी व्यक्तित्व, चकित करने वाले

अंक फल: प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। आपके द्वारा किये गए पुराने निवेश के जरिये आपको लाभ प्राप्त होने की सम्भावना नजर आ रही है। सरकार से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोगों से आपके नए संपर्क बन सकते हैं। भागदौड़ की अधिकता के चलते शारीरिक तौर पर कुछ थकावट महसूस हो सकती है।

शुभ अंक: 22

शुभ रंग: नीला

शुभ दिन: बुधवार

4 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: बराक ओबामा, एस. रामानुजन, सरदार पटेल, अमित शाह, श्रीदेवी।

अंक: 5 (जिनका जन्म 5, 14, 23 तारीख को हुआ हो)

नाम अक्षर: E, H, N तथा X

स्वामी ग्रह: बुध

स्वभाव: बुद्धिमान, कर्मशील, चतुर, तार्किक

अंक फल: यह सप्ताह निजी जीवन में थोड़ी उठापटक भरा और तनावपूर्ण हो सकता है। घर में सास व बहु में व्यर्थ की बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। आपकी मध्यस्तता के बिना विवाद बढ़ सकता है। अतः घर में सभी लोगों के बीच समन्वय बनाकर चलें। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए आपको अपने किसी परिचित के यहां छोटी यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। इस अवधि में रात्रि के वक्त वाहन ना चलाएं।

शुभ अंक: 14

शुभ रंग: हरा

शुभ दिन: शनिवार

5 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: अल्बर्ट आइंस्टीन, विलियम शेक्सपियर, विराट कोहली, आमिर खान।

अंक: 6 (जिनका जन्म 6, 15, 24 तारीख को हुआ हो)

नाम अक्षर: U, V तथा W

स्वामी ग्रह: शुक्र

स्वभाव: आकर्षक, कलाप्रेमी, मित्र बनाने में माहिर, शांतिप्रिय

अंक फल: निजी जीवन बेहद सुखी और शांतिदायक रहेगा। किसी रिश्तेदार या खास परिचित से ऐसा सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है, जिसके लिए आप लम्बे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इस नयी जिम्मेदारी के चलते प्रारंभ में आप कुछ अधिक व्यस्त रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आपका सहज स्वभाव घर के माहौल को खुशनुमा बनाये रखने में मददगार होगा।

शुभ अंक: 24

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ दिन: शुक्रवार

6 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: रविन्द्रनाथ टैगोर, भगत सिंह, रोनाल्ड रीगन, संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी