7, 8, 9 अंक वाले रखें इन बातों का ध्यान, ऐसा रहेगा ये सप्ताह

हर सप्ताह जागरण आध्यात्म आप तक अंक ज्योतिषीय गणना के तहत सोमवार को भविष्यफल की गणना बताते हैं। यहां हम आपको 7 8 और 9 अंक वालों के लिए ये सप्ताह कैसा रहेगा ये बता रहे हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 09:00 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:47 AM (IST)
7, 8, 9 अंक वाले रखें इन बातों का ध्यान, ऐसा रहेगा ये सप्ताह
7, 8, 9 अंक वाले रखें इन बातों का ध्यान, ऐसा रहेगा ये सप्ताह

हर सप्ताह जागरण आध्यात्म आप तक अंक ज्योतिषीय गणना के तहत सोमवार को भविष्यफल की गणना बताते हैं। इस लेख में अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी 7, 8 और 9 अंक वालों के लिए ये सप्ताह कैसा रहेगा ये बता रहे हैं।

अंक: 7 (जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो)

नाम अक्षर: O तथा Z

स्वामी ग्रह: केतु

स्वभाव: आत्मविश्वास, निडर, कल्पनाशील

अंक फल: निजी जिंदगी में आपको कुछ सख्त फैसले लेने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी से विवादहो सकता है। धैर्य के साथ कही गई बात अधिक प्रभावी होगी। सेहत सामान्य बनी रहेगी। दफ्तर में आपके द्वारा की गयी अतिरिक्त मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। सहकर्मियों के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: पीला

शुभ दिन: सोमवार

7 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: एम एस धोनी, कटरीना, सर आइज़क न्यूटन, पिकासो, करण जौहर

अंक: 8 (जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ हो)

नाम अक्षर: F तथा P

स्वामी ग्रह: शनि

स्वभाव: गंभीर, मेहनती, शांत प्रवृति, एकांतप्रिय

अंक फल: करियर में उम्मीद के अनुसार सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। लेकिन हिम्मत नहीं हारे। आप एक जुझारू और कड़ी मेहनत करने वाले व्यक्ति हैं। खुद पर भरोसा रखें। कुछ वक्त ध्यान और योग के लिए निकालें। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। परिवार के प्रति आप अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखें।

शुभ अंक: 17

शुभ रंग: काला

शुभ दिन: सोमवार

8 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: नरेंद्र मोदी, मनमोहन सिंह, बेंजामिन फ्रेंकलिन, सौरव गांगुली

अंक: 9 (जिनका जन्म 9, 18, 27 तारीख को हुआ हो)

स्वामी ग्रह: मंगल

स्वभाव: उर्जावान, उत्साही प्रवृति, सिद्धांतवादी, आक्रामक

अंक फल: यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। ऑफिस में कामके अनावश्यक बोझ से कुछ राहत मिलेगी। अपना पसंदीदा कामकरने में आपका ज्यादातर समय व्यतीत होगा। बहुराष्ट्रीय कम्पनी में कार्य करने वाले उच्चअधिकारियों को अप्रत्याशित अवसर मिल सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ दिन: रविवार

9 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: सलमान खान, गैलिलियो, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, सुरेश रैना

डिस्क्लेमर-

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''

chat bot
आपका साथी