ग्राम देवता के नाम से आज भी जानी जाती हैं ये मेट्रो सिटीज

ये गांव विकसित होकर मेट्रो शहर बन गए। लेकिन आज भी ग्राम देवता के नाम से ही फेमस हैं।

By abhishek.tiwariEdited By: Publish:Wed, 09 Aug 2017 01:52 PM (IST) Updated:Thu, 10 Aug 2017 03:50 PM (IST)
ग्राम देवता के नाम से आज भी जानी जाती हैं ये मेट्रो सिटीज
ग्राम देवता के नाम से आज भी जानी जाती हैं ये मेट्रो सिटीज

1. मुंबई (मुंबा देवी) :

मुंबा देवी मंदिर मुंबई के भूलेश्वर में स्थित है। मुंबई का नाम ही मराठी में मुंबा आई यानि मुंबा माता के नाम से निकला है। मुंबा देवी यानी मां अंबा, मराठी लोग मां अंबा को मुंबा बोलने लगे। जिसके बाद शहर का नाम ही मुंबई पड़ गया। यहां इस मंदिर की बहुत मान्यता है। यह मंदिर लगभग 400 साल पुराना है।

2. चंडीगढ़ (चंडी मंदिर) :

चण्डीगढ़, भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जो दो भारतीय राज्यों, पंजाब (भारत) और हरियाणा की राजधानी भी है। इसके नाम का अर्थ है चंडी का किला। यह हिन्दू देवी दुर्गा के एक रूप चंडिका या चंडी के एक मंदिर के कारण पड़ा है। यह मंदिर आज भी शहर में स्थित है।

3. तिरुअनंतपुरम (अनंत मंदिर) :

तिरुअनंतपुरम एक मलयाली नाम है। यह Thiru-anantha-puram शब्‍दों को मिलाकर बना है। यह नाम बहुत प्रसिद्ध 'अनंत मंदिर' के नाम पर पड़ा है। यह मंदिर आज श्री पद्मनाभस्‍वामी मंदिर कहलाता है।

4. इंदौर (इंद्रेश्‍वर मंदिर) :

मध्‍य प्रदेश के खूबसूरत शहर इंदौर का नाम यहां के इंद्रेश्‍वर मंदिर के नाम पर पड़ा। इंदौर में इंद्र देवता का प्रसिद्ध मंदिर है।

5. शिमला (श्‍यामला देवी) :

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में “देवी श्यामला” का प्रसिद्ध मंदिर है। शिमला शब्द भी इसी श्यामला शब्द से उत्‍पन्‍न हुआ है। श्यामला देवी को ही मां काली माना जाता है। इस मंदिर में उनकी ही एक लकड़ी की मूर्ति लगी हुई है और दीपावली, दुर्गापूजा तथा नवरात्री जैसे अवसरों पर इस मंदिर में भक्तों की भीड़ काफी बढ़ जाती है।

6. वाराणसी (वरुणा और अस्‍सी) :

उत्‍तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी के नाम की उत्‍पत्‍ति भी यहां बहती नदी और अस्‍सी घाट से हुई है। वाराणसी में वरुणा नदी काफी फेमस है, वहीं यहां के अस्‍सी घाट का दर्शन करने तो विदेश से लोग आते हैं। इसलिए वरुणा और अस्‍सी को मिलाकर वाराणसी नाम रखा गया।

7. कोलकाता (काली मंदिर) :

कोलकाता को पहले कालीकाता के नाम से जाना जाता था। यहां पर काली देवी के कई मंदिर हैं। लोग काली देवी की पूजा करते हैं। अंग्रेज जब भारत आए, तो उन्‍होंने कालीकाता को कलकत्‍ता कहना शुरु कर दिया। बाद में इसे कोलकाता कहा जाने लगा।

8. विशाखापत्‍तनम (विशाकेश्‍वरा मंदिर) :

विशाखापत्‍तनम का नाम भी एक प्रसिद्ध मंदिर 'Lord Visakeswara' के नाम पर पड़ा। आंध्र प्रदेश में इनकी पूजा की जाती है।

chat bot
आपका साथी