मधुबनी का परसाधाम मंदिर, यहां से निकली थी सूर्य प्रतिमा

मधुबनी जिला में परसाधाम मंदिर को प्रमुख स्थलों की सूची में शामिल कर राज्य सरकार का पर्यटन विभाग बीते दो वर्षो से यहां मरतड महोत्सव का आयोजन कर रहा है। लोग बताते हैं कि 11 फरवरी, 1

By Preeti jhaEdited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 11:50 AM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 01:52 PM (IST)
मधुबनी का परसाधाम मंदिर, यहां से निकली थी सूर्य प्रतिमा

मधुबनी जिला में परसाधाम मंदिर को प्रमुख स्थलों की सूची में शामिल कर राज्य सरकार का पर्यटन विभाग बीते दो वर्षो से यहां मरतड महोत्सव का आयोजन कर रहा है।

लोग बताते हैं कि 11 फरवरी, 1983 को शिवरात्रि के दिन महादलित सोती मलिक अपनी झोपड़ी के नजदीक मिट्टी खोद रहा था। नीचे से सूर्य प्रतिमा निकली। सात अश्व के रथ पर सवार भगवान भास्कर की विशाल प्रतिमा अद्वितीय है। चार फीट के काले शिलाखंड पर बसाल्ट पत्थर से निर्मित सूर्यदेव के माथे पर टोपीनुमा मुकुट, पैर में कुषाणकालीन जूते, दोनों हाथों में 'सनाल कमल', शरीर पर यज्ञोपवीत तो कमर में तलवार है।

प्रतिमा के एक तरफ सपत्‍‌नी वरुणदेव तो दूसरी तरफ कुबेर हैं। रथ की सतह पर भी एक रथ है, जिस पर आदिदेव गणोश की मूर्ति है। काला सर्प पकड़े हुए हंस और घोड़ा पर सवार हाथी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं।

chat bot
आपका साथी