दुनिया के मुस्लिम बाहुल्य देशों में से एक इस मुस्लिम बाहुल्य देश में भी है अयोध्या

यहां की मुख्य भाषा-भाषा इंडोनेशिया है। अन्य भाषाओं में भाषा जावा, भाषा बाली, भाषा सुंडा, भाषा मदुरा आदि भी हैं। प्राचीन भाषा का नाम कावी था जिसमें देश के प्रमुख साहित्यिक ग्रन्थ हैं।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 10 Oct 2016 01:22 PM (IST) Updated:Mon, 10 Oct 2016 02:50 PM (IST)
दुनिया के मुस्लिम बाहुल्य देशों में से एक इस मुस्लिम बाहुल्य देश में भी है अयोध्या

भारत में अयोध्या उत्तर फैजाबाद जिले का एक शहर है। यह वही स्थान है जहां त्रेतायुग में प्रभु श्रीराम ने जन्म लिया था। यह शहर सरयू नदी (घाघरा नदी) के दाएं तट पर बसा है। लेकिन दुनिया के मुस्लिम बाहुल्य देशों में से एक इंडोनेशिया में भी अयोध्या नगरी है।

इंडोनेशिया में अयोध्या को योग्या कहते हैं। इंडोनेशिया के नौ सेना अध्यक्ष को लक्ष्मण कहा जाता है। वहीं, यातायात सेवाओं को जटायु और संपाति के नाम दिए गए हैं। हनुमानजी यहां के सबसे लोकप्रिय पौराणिक चरित्र हैं।

दरअसल इंडोनेशिया, दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। 17508 द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 23 करोड़ है, यह दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है।

देश की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है।

यहां की मुख्य भाषा-भाषा इंडोनेशिया है। अन्य भाषाओं में भाषा जावा, भाषा बाली, भाषा सुंडा, भाषा मदुरा आदि भी हैं। प्राचीन भाषा का नाम कावी था जिसमें देश के प्रमुख साहित्यिक ग्रन्थ हैं।

chat bot
आपका साथी