दशहरा 2018: श्री राम के विजय उत्सव पर जानें उनके कुछ खास मंदिरों के बारे में चलें जम्‍मू के रघुनाथ मंदिर

नवरात्रि के संपन्न होने के साथ ही मनाया जायेगा श्री राम का विजय पर्व दशहरा, इस अवसर चलिए जानें राम जी के प्रसिद्घ जम्‍मू के रघुनाथ मंदिर के बारे में।

By Molly SethEdited By: Publish:Tue, 16 Oct 2018 03:48 PM (IST) Updated:Wed, 17 Oct 2018 10:30 AM (IST)
दशहरा 2018: श्री राम के विजय उत्सव पर जानें उनके कुछ खास मंदिरों के बारे में चलें जम्‍मू के रघुनाथ मंदिर
दशहरा 2018: श्री राम के विजय उत्सव पर जानें उनके कुछ खास मंदिरों के बारे में चलें जम्‍मू के रघुनाथ मंदिर

सदियों पुराना मंदिर 

जम्मू और कश्मीर राज्य के जम्मू शहर के मध्य में प्राचीन रघुनाथ मंदिर स्थित है। यह मन्दिर काफी आकर्षक आैर कलात्मकता का श्रेष्ठ उदाहरण है। भगवान राम को समर्पित इस मंदिर का निर्माण 1857 में महाराजा रणवीर सिंह और उनके पिता महाराजा गुलाब सिंह द्वारा करवाया गया था। इस मंदिर को 1835 में राजा गुलाब सिंह ने बनवाना शुरु किया था, आैर इसको पूरा किया उनके पुत्र राजा रणवीर सिंह ने। 

मंदिर का स्वरूप 

इस मंदिर की भीतरी दीवारों पर तीन तरफ सोने की परत चढ़ी हुई है। रघुनाथ मंदिर को बाहर से देखने पर लम्बार्इ में फैले पांच कलश नजर आतें हैं। इसके गर्भ गृह में राम, सीता आैर लक्ष्मण की भव्य मूर्तियां हैं। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमे रामायण आैर महाभारत काल के कई चरित्रों की मूर्तियां विभिन्न कक्षों में रखी हुर्इ हैं। ये मूर्तियां गर्भ गृह के चारो ओर बने मंदिर परिसर में बने एक विशाल कक्ष में रखी हैं। मंदिर के कर्इ अंदरूनी हिस्सों में भी सोना लगा हुआ है। 

कर्इ मंदिरों के प्रतीक 

रघुनाथ मंदिर की एक आेर विशेषता है यहां मौजूद 7 ऐतिहासिक धार्मिक स्‍थलों की अनुकृति। साथ ही एक कक्ष में चारों धाम के दर्शन भी किए जा सकते हैं। इस कक्ष के बीच में ऐसी व्यवस्था हैं कि चारों ओर से एक एक धाम रामेश्वरम, द्वारकाधीष, बद्रीनाथ, केदारनाथ के दर्शन होते हैं। एक अन्य कक्ष में भगवान सत्यनारायण के दर्शन प्राप्त होते हैं। इसी कक्ष के बीचोबीच सूर्य का बहुत सुन्दर चित्र उकेरा गया है। चारों ओर दीवारों पर बारहमासा भी बना है, जिसमें चैत्र से लेकर हर महीने तक के उस माह के मुख्य देवता की मूर्ति स्थापित है। इस मंदिर में हिंदू धर्म के 33 करोड़ देवी और देवताओं की लिंगम भी बने है।

chat bot
आपका साथी