कैलाश मानसरोवर जा रहे चौथे जत्थे का स्वागत

अखिल भारतीय कैलाश मानसरोवर समिति द्वारा कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे चौथे जत्थे का जोरदार स्वागत किया गया। जत्थे में 55 श्रद्धालु सम्मिलित हैं।

By Edited By: Publish:Wed, 20 Jun 2012 11:21 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jun 2012 11:21 AM (IST)
कैलाश मानसरोवर जा रहे चौथे जत्थे का स्वागत

गाजियाबाद। अखिल भारतीय कैलाश मानसरोवर समिति द्वारा कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे चौथे जत्थे का जोरदार स्वागत किया गया। जत्थे में 55 श्रद्धालु सम्मिलित हैं।

मंगलवार को समिति के अध्यक्ष महेंद्र कौशिक ने सभी श्रद्धालुओं को फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया। चौथे जत्थे का नेतृत्व वंदना अग्रवाल, ज्वांइट कमश्निर मिनिस्ट्री एनवायरनमेंट एंड फॉरेस्ट ने किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि तीर्थ यात्रा समिति,दिल्ली सरकार के चेयरमैन उदय कौशिक ने सभी यात्रियों को सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी। जत्थे में 35 पुरूष एवं 22 महिला शामिल हैं। श्रद्धालुओं ने शिव स्तुति प्रस्तुत कर माहौल को पूर्णतया भक्तिमय बना दिया। कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले सभी यात्री काफी उत्साहित दिखाई दिए। इस अवसर पर प्रवीण शर्मा,पुनीत गोयल,दिनेश गोयल,फतेह सिंह रावत,ब्रजपाल तेवतिया व अरविंद मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी