कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए अंतिम जत्था रवाना

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए बृहस्पतिवार को अंतिम जत्था रवाना हुआ।

By Edited By: Publish:Fri, 31 Aug 2012 01:13 PM (IST) Updated:Fri, 31 Aug 2012 01:13 PM (IST)
कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए अंतिम जत्था रवाना

गाजियाबाद। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए बृहस्पतिवार को अंतिम जत्था रवाना हुआ। इससे पूर्व अखिल भारतीय कैलाश मानसरोवर समिति द्वारा यात्रियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर ऐडिशनल कमिश्नर वाणिज्य कर जितेन्द्र बहादुर भी मौजूद रहे। बृहस्पतिवार को समिति द्वारा 16वां जत्था को रवाना किया गया। जिसका नेतृत्व तिलक राज ठाकुर ने किया। समिति के अध्यक्ष डा. महेन्द्र कुमार कौशिक ने कहा कि बृहस्पतिवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा पर हुए अंतिम दल में 41 यात्री शामिल है। जिसमें 29 पुरुष एवं 21 महिलाएं है। स्वागत समारोह के दौरान भजन एवं कई कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। इस अवसर पर रवि गुप्ता, सीताराम शर्मा, उदय कौशिक, राकेश आर्य, आरसी अग्रवाल, महेश यादव आदि उपस्थित थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी