दही के कबाब

डेढ़ लीटर दही, 100 ग्राम कॉटेज चीज कसी हुई, 40 ग्राम प्याज कटा हुआ, 30 ग्राम अदरक कटा हुआ, 10 ग्राम हरी धनिया कटी हुई, 1 टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर, 30 ग्राम काजू पाउडर, 30 ग्राम कटी हुई किशमिश, 4 ग्राम व्हाइट पेपर पाउडर, 4 ग्राम इलायची पाउडर, स्वादानुसार नमक, ग्रिल करने के लिए तेल।

By Edited By: Publish:Sat, 01 Feb 2014 02:18 PM (IST) Updated:Sat, 01 Feb 2014 02:18 PM (IST)
दही के कबाब

4-5  व्यक्तियों के लिए

सामग्री:

डेढ लीटर दही, 100 ग्राम कॉटेज  चीज कसी हुई, 40  ग्राम प्याज कटा हुआ, 30  ग्राम अदरक कटा हुआ, 10  ग्राम हरी धनिया कटी हुई, 1  टेबल स्पून  कॉर्न फ्लोर,  30  ग्राम काजू पाउडर, 30  ग्राम कटी हुई किशमिश, 4 ग्राम व्हाइट  पेपर पाउडर, 4  ग्राम इलायची पाउडर, स्वादानुसार  नमक, ग्रिल  करने के लिए तेल।

विधि:

1.  दही को एक सूती कपडे की पोटली में बांध कर रात भर के लिए टांग दें।

2.  अदरक और प्याज को कम से कम तेल में तब तक भूनें जब तक कि पानी छूटने न लगे। अन्य सामग्री एक साथ मिलाएं। इसमें पानी निकाला हुआ दही मिलाकर टिक्की बनाएं। 3. एक फ्लैट पैन में हलका तेल लगाकर मध्यम आंच में टिकिया पकाएं। हरी चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।

शेफ राजबीर सिंह चौहान

chat bot
आपका साथी